{"_id":"5ed78ecbf513ee191516e91b","slug":"nine-covid-19-patient-won-with-coronavirus-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मंडल के नौ मरीजों ने जीत लिया कोरोना से जंग, ताली बजाकर बढ़ाया गया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मंडल के नौ मरीजों ने जीत लिया कोरोना से जंग, ताली बजाकर बढ़ाया गया हौसला
Wed, 03 Jun 2020 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Jun 2020 05:21 PM IST
सार
- देवरिया के पांच और महराजगंज के चार मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौटे
- सीएमओ और रेलवे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा निदेशक ने पूछा हालचाल
विज्ञापन
ठीक हो चुके मरीजों का ताली बजाकर बढ़ाया गया हौसला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल के लिए राहत की खबर है। रेलवे अस्पताल से पहली बार एक साथ नौ कोरोना मरीज स्वस्थ होकर बुधवार को अपने जिलों के लिए रवाना हुए। इन मरीजों में पांच देवरिया और चार महराजगंज के थे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी और रेलवे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा निदेशक डॉ. नवल किशोर यादव ने कोरोना चैंपियंस को फल, स्वच्छता किट और ड्राई फ्रूट देकर विदा किया। ठीक हो चुके लोगों ने स्वास्थ्य महकमे का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इलाज के साथ उन्हें मनोवैज्ञानिक बल भी मिला है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि ‘चैंपियंस’ को विदाई के साथ पोषणयुक्त खाद्य सामग्री इसलिए दी गई है ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। अस्पताल में भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार व सुविधाएं मिल सकें, इसकी जिम्मेदारी एसीएमओ आरसीएच डॉ. नंद कुमार को दी गई थी। ठीक हो चुके लोगों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में प्रतिदिन पौष्टिक भोजन के साथ-साथ काजू, बादाम और तालमखाना दिया गया।
विज्ञापन
सेब, केला और आम जैसे फल भी दिए गए। कोविड-19 वार्ड की चिकित्सक डॉ. मोहिनी दूबे, स्टाफ नर्स अल्का यादव, चेतराम व स्टाफ योगेंद्र व अशोक ने खासतौर से हमेशा उनका मनोबल बढ़ाए रखा।
सीएमओ ने बताया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा मिल सके, इसके लिए जिला क्वालिटी कंसल्टेंड डॉ. मुस्तफा खान, हेल्प डेस्क मैनेजर ब्रह्मलाल प्रजापति, अमरनाथ जायसवाल, सीएचओ शिल्पी, पवन, महेंद्र और नीतू का विशेष सहयोग रहा। बताया कि रेलवे अस्पताल में 65 मरीज भर्ती हैं। इस मौके पर डॉ. एम नाथ, डॉ. बीएल चौहान, डॉ. नंद किशोर आदि मौजूद रहे।