{"_id":"5f9424e28ebc3e9b9f372561","slug":"nine-corona-positive-got-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले नौ कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 298","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले नौ कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 298
Sat, 24 Oct 2020 06:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Oct 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
जिले में अब तक 3664 संक्रमित पाए गए जा चुके हैं। 3324 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 298 का इलाज चल रहा है और अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रतिदिन नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। साथ ही मरने वालों की संख्या में अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक सर्वाधिक चार संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।
विज्ञापन
इनमें सेमुआड़ीह गांव में तीन और हल्लौर गांव में एक संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक के पिपरा पांडेय गांव में एक और जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाया गया। बांसी कस्बे में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
बढनी पचोढ़ गांव, खुञनियांव के बहादुरपुर गौरास्त्र बाजार गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि नौ संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थिति आइसोलेशन भर्ती करा दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल भेजा जाएगा।