{"_id":"69e3f2c739a392dcb80e8631","slug":"nine-children-being-taken-from-bihar-to-punjab-were-stopped-at-the-railway-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1293987-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिहार से पंजाब ले जाए जा रहे नौ बच्चों को रेलवे स्टेशन पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिहार से पंजाब ले जाए जा रहे नौ बच्चों को रेलवे स्टेशन पर रोका
विज्ञापन
आरपीएफ ने की कार्रवाई, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के निर्देश पर शेल्टर होम भेजे गए
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात को नौ बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाने से आरपीएफ ने बचा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों को पंजाब ले जाया जा रहा था लेकिन उन्हें यह स्पष्ट नहीं था कि उन्हें किस उद्देश्य से वहां ले जाया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक संस्था को सूचना मिली कि बिहार के मधुबनी से कुछ बच्चों को जननायक एक्सप्रेस के जरिये पंजाब ले जाया जा रहा है। संस्था की सूचना पर आरपीएफ टीम तुरंत सक्रिय हुई और ट्रेन की निगरानी शुरू की। ट्रेन के गोरखपुर स्टेशन पहुंचते ही सभी बच्चों को सुरक्षित उतार लिया गया।
रेस्क्यू के बाद आरपीएफ और चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चों से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि उन्हें न तो गंतव्य की जानकारी थी और न ही यात्रा के उद्देश्य की। साथ ही उनके साथ मौजूद व्यक्तियों ने किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इसके बाद सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, गोरखपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कमेटी के निर्देश पर बच्चों को देवरिया स्थित शेल्टर होम में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि बच्चों को किस उद्देश्य से और किस नेटवर्क के जरिये ले जाया जा रहा था।