फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NIA team raids Gorakhpur in case of money transaction and human trafficking from abroad

Gorakhpur: विदेश से पैसों की लेनदेन और मानव तस्करी मामले में एनआईए टीम ने मारा छापा, सूची में हैं कई नाम

Fri, 29 Nov 2024 03:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Nov 2024 03:25 PM IST
सार

एनआईए की टीम तहसील प्रशासन और खजनी पुलिस को साथ लेकर सतुआ भार गांव पहुंची। टीम गांव के घर पर पहुंची और मुखिया से पूछताछ कर परिवार के सदस्यों का सत्यापन किया और सभी के फोटो लिए।

विज्ञापन
NIA team raids Gorakhpur in case of money transaction and human trafficking from abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रुपये की लेनदेन और मानव तस्करी के मामले की जांच में एनआईए पटना की टीम गुरुवार को गोरखपुर पहुंची। तहसील प्रशासन और खजनी पुलिस को साथ लेकर टीम सतुआ भार गांव पहुंची। यहां एक परिवार का सत्यापन करने के साथ ही सदस्यों से पूछताछ कर टीम लौट गई। एनआईए पटना की टीम के पास जो सूची थी, उसमें कई नाम थे।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह पांच बजे एनआईए के अधिकारी खजनी थाने पहुंचे। यहां थानेदार को साथ लेकर तहसील परिसर में पहुंचे। यहां से टीम सुबह छह बजे सतुआ भार परिवार के घर पहुंची। मुखिया से पूछताछ कर परिवार के सदस्यों का सत्यापन किया और सभी के फोटो लिए।

विज्ञापन

आधार कार्ड और सभी दस्तावेज का सत्यापन कराया। बताया जाता है कि परिवार का एक युवक विदेश में रहता है, उसके खाते में रुपये की लेनदेन होने के साथ ही आरोप है कि कई लोगों को गलत तरीके से विदेश भिजवाया है। तीन घंटे टीम गांव में रही। आसपास के लोगों से भी परिवार के बारे में जानकारी एकत्र कर अयोध्या रवाना हो गई।

विज्ञापन

सूची में थे कई नाम 
एनआईए पटना की टीम के पास जो सूची थी उसमें खजनी के युवक के अलावा प्रदेश के अन्य जिले के भी लोगों के नाम थे, जिनके खाते में विदेश से बड़े पैमाने पर लेनदेन हुई है। एनआईए की टीम इन लोगों का भी सत्यापन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed