फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NIA has raided Gorakhpur, team is investigating in Ramgarhtal, Sahajanwan and Khajni areas

NIA raid in Gorakhpur: शहर के रामगढ़ ताल, ग्रामीण में खजनी में छापा- टीम कर रही पूछताछ; जानिए क्या है मामला

Sat, 31 May 2025 10:53 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 31 May 2025 10:53 AM IST
सार

गोरखपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापा मारा है। एक साथ शहर के रामगढ़ताल, खजनी और सहजनवां इलाके में टीम ने छापा मारा है। सूत्रों की मानें तो मनी लॉंड्रिग को लेकर ये छापा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
NIA has raided Gorakhpur, team is investigating in Ramgarhtal, Sahajanwan and Khajni areas
एनआईए की टीम घर में जांच करने जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर और आस-पास के इलाकों से संदिग्ध रुपयों की लेन-देन की जांच करने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम गोरखपुर पहुंची। जिले के आलाधिकारियों को मामले की जानकारी देकर टीम सीधे तीनों पते पर पहुंची। रामगढ़ताल थानाक्षेत्र में बैंकॉक में रहने वाले एक परिवार के घर टीम गई।

विज्ञापन



परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खाते के साथ रिश्तेदारों और बैंकॉक से हुंड़ी के जरिए आने वाले रुपयों की जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने ये छापा मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के संदेह में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि तारामंडल स्थित बुद्ध विहार पार्ट ए में पन्ने लाल यादव के घर टीम पहुंची। इसकी पुष्टि खुद को भतीजा का दावा करने वाले दीपक यादव ने किया है। बताया कि टीम देर रात उनके गांव उनके गांव गई थी।
विज्ञापन


वहां से शहर के पते पर आई। गांव वाले घर में तीन दरवाजे एनआईए की टीम ने तोड़ दिए। परिजनों के साथ भी मारपीट की। इसके बाद सुबह 4 बजे टीम गांव से परिवार के एक लोग को लोग शहर वाले मकान पर पहुंची। यहां घर में चाचा की बेटियां और चाची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा के लड़के और बेटी को भी एनआईए की टीम ने मारने का आरोप दीपक ने लगाया है। बताया कि जब जाकर टीम से पूछा तो उन्होंने कहा तुम्हारा मामला नहीं है कोई, तुम चले जाओ और बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed