फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NHAI technical team started investigation on Fast Tag centers of Gorakhpur.

फॉस्टैग से खेल: गोरखपुर क्षेत्र के 15 टोला प्लाजा की तकनीकी टीम से जांच शुरू, हो सकती है कार्रवाई

Sun, 26 Jan 2025 12:56 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 26 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

विभागीय सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में पड़ने वाले तेनुआ, नयनसर, शेरपुर चमरहा, भिटहा, बस्ती के चौकड़ी, मड़वानगर, कुशीनगर के सलेमगढ़, मुजहना सहित 15 टोल प्लाजा की तकनीकी विंग से जांच कराई जा रही है। चर्चा है कि टोल प्लाजा पर लगे कंप्यूटर में दूसरा साफ्टवेयर इंस्टाल कर टैक्स में खेल किया गया था।

विज्ञापन
NHAI technical team started investigation on Fast Tag centers of Gorakhpur.
NHAI - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

फॉस्टैग से टैक्स वसूली में चल रहे खेल का खुलासा होने के बाद एनएचएआई के अफसरों ने गोरखपुर क्षेत्र के सभी 15 टोल प्लाजा तकनीकी विंग से जांच शुरू करा दी है। चेतावनी भी दी कि गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


एसटीएफ ने चार दिन पहले गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित पीपीगंज के नयनसर टोल प्लाजा पर छापा मारा था। वहां से लैपटॉप व कुछ अन्य सामान जब्त हुए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को एनएचएआई के अफसरों ने गोरखपुर से अयोध्या के बीच तीन टोल प्लाजा पर जांच की।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में पड़ने वाले तेनुआ, नयनसर, शेरपुर चमरहा, भिटहा, बस्ती के चौकड़ी, मड़वानगर, कुशीनगर के सलेमगढ़, मुजहना सहित 15 टोल प्लाजा की तकनीकी विंग से जांच कराई जा रही है। चर्चा है कि टोल प्लाजा पर लगे कंप्यूटर में दूसरा साफ्टवेयर इंस्टाल कर टैक्स में खेल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल टैक्स वसूली में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद जांच की गई। हालांकि कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी। इस मामले में 15 टोल प्लाजा को नोटिस भेजा गया है: ललित पाल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed