फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Next week will increase production of oxygen cylinder gas in Gorakhpur

गोरखपुर: अगले सप्ताह और बढ़ जाएगा 1000 ऑक्सीजन सिलिंडर गैस का उत्पादन

Fri, 07 May 2021 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 May 2021 01:00 PM IST
सार

मोदी केमिकल्स अयोध्या में बंद पड़ी ऑक्सीजन प्लांट की मशीन ला रहा गोरखपुर

 

विज्ञापन
Next week will increase production of oxygen cylinder gas in Gorakhpur
गोरखपुर मोदी गैस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अगले सप्ताह गोरखपुर में 1000 सिलिंडर ऑक्सीजन गैस का उत्पादन और बढ़ जाएगा। इसके साथ ही गोरखपुर में रोजाना ऑक्सीजन गैस रिफलिंग होने वाले सिलिंडरों की संख्या बढ़कर 4400 हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दरअसल उद्यमी प्रवीण मोदी एक और ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें प्रतिदिन एक हजार सिलिंडर का उत्पादन हो सकेगा। मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण मोदी ने बताया कि इस प्लांट में भी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन बाहर से मंगाई जाएगी। यह प्लांट अयोध्या में है और पिछले काफी समय से बंद पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अयोध्या की ऑक्सीजन फैक्ट्री में कुछ विवाद के कारण मशीन फंसी है। यह मामला मुख्यमंत्री के भी संज्ञान में है। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अयोध्या के डीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की है। विवाद सुलझ गया है और फैक्ट्री में पड़ी मशीन मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गोरखपुर मंगाया जा रहा है। इस मशीन को भी उनकी यूनिट में लगाया जाएगा, जहां लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन मंगाकर सिलिंडर की रिफिलिंग की जाती है। नए प्लांट के शुरू होने से मोदी केमिकल्स में ही ऑक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन प्रतिदिन 3600 से अधिक हो जाएगा।


अन्नपूर्णा गैसेज में भी जल्द शुरू होगा उत्पादन
गीडा में हवा से ऑक्सीजन बनाने के लिए एक और प्लांट को युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है। जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने के लिए इसमें एयरफोर्स की भी मदद ली जा रही है। ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक से दो दिन में उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। यहां भी प्रतिदिन 1500 से 1700 सिलिंडरों में ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग होगी। वहीं एक और उद्यमी के द्वारा भी गोरखपुर ऑक्सीजन एवं हेल्थकेयर फर्म के नाम से प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed