फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newlywed Woman Strangled to Death by Husband in Gorakhpur Brother-in-Law Also Attacked

पत्नी का कत्ल: 'वो मेरी जान ले लेती... मैंने मार डाला', मेरठ कांड के बाद डर गया था; कातिल पति ने सुनाई कहानी

Fri, 25 Apr 2025 03:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Apr 2025 03:39 PM IST
सार

Saroj Murder Case: गोरखपुर के नारायणपुर टोला हीरागंज में पति ने अवैध संबंधों के शक में बुधवार की देर रात सो रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह हथौड़े से जानलेवा हमला कर बड़े भाई को भी घायल कर दिया।

विज्ञापन
Newlywed Woman Strangled to Death by Husband in Gorakhpur Brother-in-Law Also Attacked
Gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Gorakhpur Crime News: पत्नी मेरी जान ले लेती, इससे पहले ही मैंने मार डाला..., मुझे कई दिनों से उसके चरित्र पर शक था। मेरठ की घटना याद कर रात के समय ठीक से सो नहीं पाता था। एक-एक दिन अंदर ही घुट-घुटकर जी रहा था। इसलिए यह फैसला लिया। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो हिरासत में लेने के बाद आरोपी सतीश चौहान बहकी-बहकी बातें कर रहा है। उसे अपने बड़े भाई पर ही शक था। इसलिए उसपर भी जानलेवा हमला किया। पूछताछ कर पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है।
विज्ञापन


सतीश के बड़े भाई आतिश की पत्नी पूजा ने बताया कि बुधवार को सरोज ने चूल्हा छूआ था। उसने खीर पूड़ी बनाई थी। रात को सतीश सरोज के साथ अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब नींद खुली तो वह बाहर हॉल में लगे सोफे पर सोया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं कीचन के काम में लग गई। तभी सतीश ने मेरे कमरे में घुसकर पति आतिश पर हथौड़े से हमला कर दिया। चीखने की आवाज में दौड़कर गई। बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। तभी सतीश के कमरे में जाकर देखा तो सरोज का शव बिस्तर पर पड़ा था। 

'सरोज के घरवालों ने पूरे परिवार को ही आरोपी बना दिया'
उसके कान से खून निकला हुआ था। मेरे देवर ने पहले पत्नी को मारा फिर मेरे पति पर जानलेवा हमला किया है। मैंने ही पुलिस को बुलाकर सतीश को पकड़वाया था। उसके खिलाफ हत्या की तहरीर भी दी थी। लेकिन सरोज के घरवालों ने पूरे परिवार को ही आरोपी बना दिया। 

 

सरोज का व्यवहार बहुत अच्छा था। वह होती हो सच बताती। फिलहाल पुलिस सही जांच करे तो सारी बातें साफ हो जाएंगी। मेरा देवर सतीश मनबढ़ किस्म का है। उसको इस कृत्य की सजा मिलनी चाहिए।

पिता बोले बेटी को विदा करके पछता रहा हूं
सरोज के पिता ने बताया कि सरोज को लेकर मेरे छह बच्चे थे। इसमे दो लड़के अमर सिंह चौहान, शेर सिंह चौहान, बेटियां संजू, सुधा और माधुरी है। इसमे सरोज पांचवें नंबर पर थी। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार ने दहेज को लेकर बेटी को गला दबाकर मार डाला। 
 

उन्होंने कहा कि हमको पता होता कि दहेज के लिए ऐसा कृत्य करेंगे तब 21 अप्रैल को बेटी को कभी विदा नहीं करता। यह कहकर वह दहाड़ मारकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि बेटी का शव देखकर परिवार को बुरा हाल हो जाएगा। 

 

इस वजह से उन्होंने गुलरिहा इलाके बरगदही में पोस्टमार्टम के बाद मिले शव का दाह संस्कार कर दिया। उन्होंने पति सतीश, ससुर अमरजीत, सास भगवानी देवी, जेठ अतीश, जेठानी पूजा व अतीश का साले पर पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं देर शाम अतीश को फिर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, भाई पर हथौड़े से किया हमला
गोरखपुर के नारायणपुर टोला हीरागंज में पति ने अवैध संबंधों के शक में बुधवार की देर रात सो रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह हथौड़े से जानलेवा हमला कर बड़े भाई को भी घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गुलरिहा पुलिस आरोपी को हिरासत में भाई से पत्नी के संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है।
 

गला दबाकर की गई हत्या, दो माह पहले हुई थी शादी
गुलरिहा पुलिस के मुताबिक, आरोपी सतीश चौहान की 13 फरवरी को सरोज (22) से शादी हुई थी। 21 अप्रैल को सरोज महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित पिपरा रसूलपुर टोला ककटहिया स्थित मायके से ससुराल आई थी। बुधवार की रात में सतीश ने सरोज की गला दबाकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह उसने अपने बड़े भाई आतिश पर भी हथौड़े से हमला कर दिया। आतिश के सिर में चार टांके लगे हैं। आतिश की पत्नी पूजा ने देवर सतीश के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सतीश को बड़े भाई पर शक था। पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

पूजा की तहरीर पर पुलिस अभी जांच कर रही थी कि इसी बीच सरोज के पिता रामनयन ने गुलरिहा थाने पहुंचकर सतीश के साथ ही उसके परिवार और रिश्ते के छह लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद गुलरिहा पुलिस ने सतीश चौहान, उसके मां-बाप, भाई-भाभी और भाई के साले पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टी
सरोज के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टी हो गई है। वहीं सतीश के घर के आस-पास के लोगों का कहना है कि आरोपी का गांव के ही किसी युवती से प्रेम संबंध चल रहा है। इस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

 

दो तहरीर मिली हैं। दोनों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला की हत्या के आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed