{"_id":"6473ac94f3cc50922205ecd4","slug":"newly-elected-councilors-fast-unto-death-continues-case-filed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-185376-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवनिर्वाचित पार्षद का आमरण अनशन जारी, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवनिर्वाचित पार्षद का आमरण अनशन जारी, दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पार्षद का आमरण अनशन जारी, दर्ज हुआ मुकदमा
- जलकल के महाप्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच कर रही पुलिस
- हालत बिगड़ने पर शनिवार की देर रात पार्षद को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नाला निर्माण की मांग को लेकर बेतियाहाता के नव निवार्चित पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी का आमरण अनशन रविवार को जिला अस्पताल में भी जारी रहा। शनिवार की देर रात तबियत बिगड़ने पर उनको जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहीं, उनके खिलाफ रामगढ़ताल पुलिस ने जलकल के महाप्रबंधक महेश चंद्र आजाद की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लोकसेवक को उसके कर्तव्यों को करने से रोकने के लिए चोट पहुंचाने और अनुसूचित जाति, जनजाति के उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को हुई बारिश से बेतियाहाता दक्षिणी मोहल्ले में रमेश चंद पांडेय सहित अन्य लोगों के घरों के सामने जलभराव हो गया था। इस समस्या के सामने आने पर नाला निर्माण की मांग को लेकर पार्षद ने शाम चार बजे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन जलकल के अवर अभियंता ही पहुंचे। दूसरे दिन पार्षद ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। तीसरे दिन शनिवार को वह नगर निगम के मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण में नहीं गए। रात में 11 बजे उनकी हालत बिगड़ गई। वे अचानक बेहोश हो गए तो समर्थकों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां रात में उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। प्राइवेट वार्ड छह में भर्ती होने के बावजूद बैनर लगाकर पार्षद ने आमरण अनशन जारी रखा। उधर, नाला निर्माण की मांग कर रहे नवनिर्वाचित पार्षद के खिलाफ 27 मई की रात 12 बजकर आठ मिनट पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उन पर नगर निगम की छवि खराब करने के आरोप लगे हैं।
0000
नगर निगम के अधिकारी और इंस्पेक्टर रामगढ़ताल लगातार आमरण अनशन खत्म करने का दबाव बना रहे थे। पहले ही धमकाया जा रहा था कि अपना अनशन तोड़ दीजिए नहीं तो जलकल महाप्रबंधक से तहरीर लेकर आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। मैं जनहित के मुद्दे पर लड़ रहा हूं। अधिकारी मौके पर आकर नाला बनवाने का आश्वासन दें, तो अनशन तोड़ दूंगा।
विज्ञापन
विश्वजीत त्रिपाठी, नवनिर्वाचित पार्षद बेतियाहाता
कोट
बेतियाहाता दक्षिणी में हाइवे के किनारे नाला का निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा। जलभराव वाले स्थानों पर सक्शन पंप लगाकर जलनिकासी कराई है। इससे अब कोई समस्या नहीं रह गई है। : गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त