{"_id":"6a30642aaa6bfe4e6e0382f9","slug":"newborn-found-near-a-drain-referred-to-brd-medical-college-due-to-critical-condition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1354770-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाली किनारे मिला नवजात, हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाली किनारे मिला नवजात, हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में सोमवार तड़के नाली के पास खून से लथपथ अवस्था में एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकली महिलाओं ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसे देखा और इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तथा पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वर्तमान में शिशु का इलाज एनआईसीयू वार्ड में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, जंगल डुमरी नंबर दो के टोला बंगला के पास कुछ महिलाएं सोमवार सुबह करीब चार बजे टहलने निकली थीं। गांव के पश्चिम स्थित एक कबाड़ी की दुकान के समीप नाली के पास से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। महिलाएं जब मौके पर पहुंचीं तो वहां एक नवजात शिशु खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला।
ग्रामीणों के मुताबिक, घटनास्थल से कुछ दूरी पर दो अज्ञात महिलाओं को जाते हुए भी देखा गया था। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। नवजात मिलने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित साहनी को दी गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग सेवा संस्थान के एनआईसीयू वार्ड में नवजात का उपचार चल रहा है। चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शिशु को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द किया जाएगा।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नवजात को वहां छोड़ने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।