New Year 2022: आज बदला रहेगा गोरखपुर शहर का यातायात, यहां देखें पूरा रूट डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष के अवसर पर शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए एक जनवरी को भी यातायात परिवर्तित रहेगा। सुबह 08 बजे से रात 11 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। एसपी ट्रैफिक इंदु प्रभा सिंह ने बताया कि रात के 11 से सुबह 5 तक रात्रिकालीन कर्फ्यू का सख्ती से पालन भी कराया जाएगा।
इधर से जाएंगे बड़े वाहन...
-लखनऊ की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाहन कालेसर से बाघागाड़ा व जंगल कौड़िया होकर जाएंगे। शहर में प्रवेश नहीं करेगें।
-वाराणसी व मऊ की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाहन बाघागाड़ा से रामनगर करजहॉ/कालेसर होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगें।
-देवरिया की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाहन रामनगर करजहॉ से बाघागाड़ा/ कालेसर होते हुए जाएंगे।
-कुशीनगर की तरफ से शहर की तरफ आनेवाले वाहन रामनगर करजहॉ/बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे।
-सोनौली, फरेन्दा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे, ये वाहन जंगल कौड़िया से कालेसर होते हुए जाएंगे। शहर में प्रवेश नहीं करेगें।
गोरखनाथ मंदिर पर यातायात व्यवस्था
-बरगदवा से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हे मंदिर नही जाना है, वे वाहन बरगदवा से बाएं मुड़ कर नकहा क्रॉसिंग, फर्टिलाइजर , खजान्ची होते हुए जाएंगे।
-धर्मशाला से बरगदवा की तरफ जाने वाले समस्त आटो/जीप/मैजिक (सार्वजनिक वाहन) धर्मशाला से बाये मुड़कर गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी, सुरजकुण्ड ओवरब्रिज, ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए जाएंगे। इसी रास्ते बरगदवा से ग्रीन सिटी मोड़ होते हुये धर्मशाला की तरफ आयेगें।
-धर्मशाला से बरगदवा की तरफ जाने वाले प्राइवेट चार पहिया वाहनो को जे0पी0 हास्पिटल गली से दुर्गाबाड़ी रोड की तरफ डायवर्ट किये जाएंगे, जो सुरजकुण्ड ओवर ब्रिज होते हुए अपने जाएंगे
-लेबर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-झूलेलाल ओवरब्रिज से ग्रीन सिटी मोड़ तक नो-पार्किंग जोन रहेगा।
यहां होगी पार्किंग
- गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के वाहन कुष्ठ आश्रम एवं औद्योगिक संस्थान रोड तथा रामनगर चौराहा व लेबर तिराहा के बीच रोड के दोनो तरफ पार्क कराए जाएंगे।
- गोरखनाथ मंदिर दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग आरपीएफ ग्राउण्ड जे0पी0 हास्पिटल के पास करायी जायेगीं।
रामगढ़ताल नौकायन पर यातायात व्यवस्था
-पैडलेगंज से कोई भी दो पहिया या चार पहिया वाहन चम्पा देवी पार्क से आगे नही जायेगा, अपने वाहनों को चम्पा देवी ग्राउण्ड की पार्किंग में पार्क करेगे।
-पैडलेगंज से नौकायन होते हुये हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबन्धित रहेगें, ये वाहन पैडलेगंज से अमर उजाला तिराहा होते जाएंगे।
-देवरिया की तरफ से हनुमान मंदिर तिराहा होते नौकायन की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबन्धित रहेगें, ये वाहन हनुमान मंदिर से अमर उजाला तिराहा होते हुए जाएंगे।
- देवरिया की तरफ से रोडवेज व प्राइवेट बसें जो हनुमान मंदिर होते हुये अमर उजाला की तरफ आती है ये बसे देवरिया बाईपास, से कूड़ाघाट मोहद्दीपुर होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगी। देवरिया बाईपास से हनुमान मंदिर की तरफ प्रतिबन्धित रहेगी।
-चिड़ियाघर देखने आने वाले वाहनों की पार्किंग सहारा स्टेट व चिड़ियाघर के दाहिने रोड पर एवं बाये खाली जगह पर पार्क की जायेगी।
- हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से चम्पा देवी पार्क तक नो-पार्किंग जोन रहेगा।