{"_id":"5fe820938ebc3e3eb2530d34","slug":"new-year-2021-celebration-alert-of-police-department-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर जश्न मनाना पड़ सकता है भारी, ऐसी हरकतों पर जाना पड़ेगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर जश्न मनाना पड़ सकता है भारी, ऐसी हरकतों पर जाना पड़ेगा जेल
Sun, 27 Dec 2020 11:20 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की खुशी में परिवार, दोस्तों के साथ जश्न मनाने, घूमने-फिरने निकलने वालों को पुलिस सुरक्षा देगी। गोरखपुर शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं नए साल के आगाज में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को हवालात जाना पड़ेगा।
पुलिस की कई टीमें सड़कों, बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहेंगी। शहर के होटलों आदि पर भी पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी। इन स्थानों पर सादे ड्रेस में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो शोहदों पर नजर रखेंगे।
प्रभारी एसएसपी व एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस 31 दिसंबर की शाम से पहली जनवरी की देर रात तक सड़कों पर पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। शराब पीकर सड़कों पर उत्पात मचाने वालों, बाइक से स्टंट करने वालों व छेड़खानी करने वाले शोहदों पर नजर रहेगी। पकड़े गए तो जेल भी जाना पड़ेगा। दोनों ही दिन होटलों के बाहर पुलिस की निगरानी होगी। इसके साथ ही एलआईयू और क्राइम ब्रांच को भी लगाया जाएगा। ड्रोन से भी प्रमुख चौराहों की निगरानी की जाएगी।

थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश
सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि गोरखनाथ और शाहपुर थाना प्रभारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बाजार, भीड़भाड़, पार्कों आदि स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के जवानों की तैनाती रहेगी। कई सड़कों को भी चिह्नित कर लिया गया है जहां युवक बाइक से स्टंटबाजी करते हैं। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए शेरनी दस्ता और एंटी रोमियो टीम को भी सक्रिय किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि शाहपुर और गोरखनाथ थाना पर एक विशेष टीम बनाई गई है जो रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक क्षेत्रों में गश्त करेगी। गोरखनाथ थाना पर 14 और शाहपुर थाना पर 20 टीमें बनी हैं।