फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New ultrasound machine malfunctions... Trust in private centers for testing

Gorakhpur News: अल्ट्रासाउंड की नई मशीन खराब... जांच के लिए निजी सेंटरों का भरोसा

Tue, 13 Aug 2024 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
New ultrasound machine malfunctions... Trust in private centers for testing
पुरानी मशीन से 20-25 मरीजों का ही हो पाता है अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला अस्पताल में आए दिन मशीन खराब हो जा रही है। अभी थायराइड की जांच शुरू ही नही हुई है तब तक अल्ट्रासांउड की मशीन भी खराब पड़ गई है। घंटों इंतजार करने के बाद मरीजों को बिना जांच कराये निराश होकर घर जाना पड़ रहा है। तत्काल जरूतर पड़ने पर मरीजों को निजी जांच केंद्रों की तरफ जाना पड़ रहा है। निजी सेंटरों में मरीजों को 700 से लेकर एक हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं। जबकि अस्पताल में निशुल्क जांच होती है।
सोमवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों को घंटों जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की नई मशीन खराब हो गई है। अस्पताल में रखी दूसरी मशीन से अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। मशीन की क्षमता कम होने के कारण एक दिन में 20 से 25 मरीज ही जांच करा पा रहे हैं। मशीन सही होने पर 70 से 80 मरीजों की जांच होती थी। अब आधे से अधिक मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। चौरीचौरा की वसुधंरा सिंह पेट दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थीं। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। जांच केंद्र पर पता चला कि मशीन खराब होने के कारण एक दिन में 20 लोगों की जांच मुश्किल से हो पा रही हैं। वसुधंरा ने कहा जिसकी जांच हो रही हैं, वे भी कई दिन से धक्का खा रहे थे। तत्काल जांच करानी है तो निजी सेंटर जाने की मजबूरी है। महावीर छपरा के हरिशंकर निषाद जांच के लिए तीन दिन से चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

---
इस सप्ताह शुरू हो जाएगी थायराइड की जांच
अस्पताल में थायाराइड की जांच भी करीब एक सप्ताह से बंद है। जबकि गर्भवती महिलाओं के थायराइड की जांच जरूरी होती है। इसके अलावा महिलाओं व अन्य लोगों में भी कई दूसरी बीमारियों की जानकारी के लिए थायराइड की जांच होती है। लेकिन अस्पताल में रियेजेंट की कमी के कारण मशीन नहीं चल पा रही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा केमिकल के लिए आर्डर दे दिया गया है। केमिकल पहुचने के बाद सप्ताह के अंत तक थायराइड की जांच फिर से शुरू हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
वर्जन
अल्ट्रासाउंड मशीन के कुछ पार्ट्स खराब हो गए हैं। जिसके लिए आर्डर दे दिया गया है। पुरानी मशीन से जांच की जा रही है। जांच में किसी तरह की दिक्कत नही हो रही है। अगले सप्ताह से अल्ट्रासाउंड की नई मशीन से भी जांच शुरू हो जाएगी। वहीं, थायराइड जांच के लिए भी जरूरी केमिकल का आर्डर दिया जा चुका है। इसी सप्ताह जांच शुरूहो जाएगा। डॉ. राजेंद्र ठाकुर, एसआईसी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed