{"_id":"61129ae08ebc3e789c647311","slug":"new-ssp-dr-vipin-tada-took-charge-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नवागत एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने संभाला कार्यभार, बोले- फरियादियों को मिलेगा न्याय, यातायात को सुधारेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नवागत एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने संभाला कार्यभार, बोले- फरियादियों को मिलेगा न्याय, यातायात को सुधारेंगे
Tue, 10 Aug 2021 08:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:57 PM IST
सार
नवागत एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने मंगलवार को कार्यभार संभाला, गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
गोरखपुर के नए एसएसपी विपिन टांडा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में फरियादी के आने पर उन्हें तत्काल जो भी मदद मिल सकेगी वह दिया जाएगा। उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की कोशिश की जाएगी। पुलिस के पास आने वाले फरियादी के साथ कहीं पर बदसलूकी न हो। महिला अपराध को प्राथमिकता से सुना जाए और उसका समाधान हो ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
यह बातें, नवागत एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने मंगलवार को कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। गोरखपुर में बतौर एसएसपी आने के बाद गोरखनाथ मंदिर भी पहुंचे। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर कई निर्देश एसएसपी ने दिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा महिला अपराध को लेकर सरकार संवेदनशील है। हर शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पहले से चल रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
इससे पहले एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया। साथ ही गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर में पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालने के साथ ही एसपी सिटी सोनम कुमार, एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह और एसपी क्राइम एमपी सिंह के साथ बैठक कर कार्य की प्राथमिकता बताई।
उन्होंने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर निवासी डॉ. विपिन टाडा 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। गोरखपुर आने से पहले बलिया के एसपी थे।