फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New RCC drains will be constructed near Goraksh Enclave, AD Mall-Vijay Chowk, Rapti Complex, and the Dharamshala underpass.

Gorakhpur News: शहर के जलभराव हॉटस्पॉट के समाधान का खाका तैयार, सीएम के सामने पेश हुई कार्ययोजना

Fri, 24 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
New RCC drains will be constructed near Goraksh Enclave, AD Mall-Vijay Chowk, Rapti Complex, and the Dharamshala underpass.
गोरखपुर। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद शहर में जलभराव से सबसे अधिक प्रभावित चार प्रमुख हॉटस्पॉट गोरक्ष एन्क्लेव, एडी मॉल-विजय चौक, राप्ती कॉम्प्लेक्स और धर्मशाला अंडरपास के स्थायी समाधान के लिए खाका तैयार किया गया है। इसकी विस्तृत कार्ययोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

नगर निगम और जीडीए की ओर से बृहस्पतिवार को सीएम के समक्ष प्रस्तुतिकरण में प्रत्येक स्थान पर जलभराव के कारणों का विश्लेषण करते हुए अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपायों का पूरा खाका रखा गया। योजना में नए आरसीसी नालों का निर्माण, उच्च क्षमता वाले पंपिंग सिस्टम, संपवेल की क्षमता बढ़ाने और जल निकासी नेटवर्क को मजबूत करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम संयुक्त रूप से गोरक्ष एन्क्लेव, ग्रीन वुड, गौतम विहार विस्तार सहित करीब 40 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए नई जल निकासी व्यवस्था विकसित करेंगे। स्मार्ट रोड परियोजना के तहत नक्षत्रशाला से ग्रीन वुड, गोरक्ष एन्क्लेव होते हुए चंपा देवी पार्क तक दोनों ओर आरसीसी नालियां बनाई जा रही हैं। वहीं चंपा देवी पार्क से रामगढ़ताल स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) तक नया नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपा देवी पार्क के पास 10 मीटर लंबा, पांच मीटर चौड़ा और 4.5 मीटर गहरा संपवेल-कम-पम्प हाउस बनेगा, जिसमें 50-50 हॉर्सपावर की चार मोटरें लगाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार पुराने भूमिगत पाइप नाले के जाम होने, आबादी बढ़ने और कम क्षमता वाली नालियों के कारण जलभराव होता था, जिसे नई परियोजना से दूर किया जाएगा।
एडी मॉल-विजय चौक में पंपिंग व्यवस्था होगी मजबूत
एडी मॉल, विजय चौक और सावित्री हॉस्पिटल क्षेत्र में तत्काल राहत के लिए 12-12 हॉर्सपावर के पम्प संचालित किए जा रहे हैं। वहीं सुमेर सागर से इलाहीबाग तक नए नाले के निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सीएंडडीएस यूनिट-14 ने तैयार कर शासन को भेज दी है। अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश में सुमेर सागर का जलस्तर बढ़ने से नाले में बैकफ्लो होता है, जिससे गोकुल कॉलोनी, एडी मॉल और विजय चौक तक पानी भर जाता है।
राप्ती कॉम्प्लेक्स में डीप ड्रेन और आरसीसी नाले बनेंगे
राप्ती कॉम्प्लेक्स में हाल ही में टूटे नाले की मरम्मत पूरी कर दी गई है। अब स्थायी समाधान के तहत कॉम्प्लेक्स के चारों ओर डीप ड्रेन बनाई जाएगी, जिससे वर्षा का पानी सीधे संपवेल तक पहुंच सके। मौजूदा संपवेल की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग असुरन चौराहे से पिपराइच तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नालों और सड़क निर्माण का कार्य कराएगा।

धर्मशाला अंडरपास पर बढ़ाई गई पंपिंग क्षमता
धर्मशाला अंडरपास में डोमिनगढ़ नाले के ओवरफ्लो होने और रेलवे कॉलोनी का पानी अंडरपास की ओर छोड़े जाने से जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इसके समाधान के लिए यहां 45 हॉर्सपावर का अतिरिक्त डिवाटरिंग पंप लगाया गया है। वर्तमान में 15-15 हॉर्सपावर के दो इलेक्ट्रिक पंप, 45 हॉर्सपावर का एक इलेक्ट्रिक पंप और 84 हॉर्सपावर का एक डीजल पंप लगातार संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed