फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New proposals worth about 1.5 crore rupees were approved in the meeting of the Development Council.

डीडीयू : आज वित्त समिति की बैठक, पास होगा नए सत्र का बजट

Wed, 25 Mar 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
New proposals worth about 1.5 crore rupees were approved in the meeting of the Development Council.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वित्त समिति की बैठक बुधवार को होगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार के बजट में रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप पर फोकस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वित्त समिति की बैठक को लेकर मंगलवार की देर रात तक मंथन चलता रहा। बजट घाटा को देखते हुए वित्त समिति इस बार कुछ नए फैसले ले सकती है। इसके तहत आय के स्रोत बढ़ाने, आय-व्यय के बीच अंतर कम करने पर निर्णय की उम्मीद है। बदलते दौर में छात्रों को रोजगार से जोड़ने की सरकार की ओर से की जा रही पहलों को देखते हुए पहली बार स्टार्टअप के लिए बजट जारी हो सकता है।
विज्ञापन


मंगलवार को विकास परिषद की बैठक कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें करीब डेढ़ करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इनमें निर्माणाधीन परीक्षा मूल्यांकन भवन में एसी, जेनरेटर और पेयजल की व्यवस्था किए जाने को मंजूरी मिली। इसके अलावा महाराणा प्रताप परिसर में कई कार्यों केा स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्य परिषद की बैठक 30 को
डीडीयू में कार्य परिषद की बैठक 30 मार्च को होगी। तिथि तय होने के साथ ही एजेंडा तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बैठक में विकास परिषद, वित्त समिति, प्रवेश समिति और विद्या परिषद के प्रस्तावों को भी अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।


जन भवन की ओर से चार सदस्य नामित

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के चार सदस्य नामित किए गए हैं। इनमें सामान्य सदस्य के रूप में नैक के पूर्व निदेशक प्रो. अमरनाथ राय, लखनऊ के प्रो. रमेश शर्मा, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व कुलपति प्रो. बलराज चौहान और न्यायिक सदस्य के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डीके अरोड़ा को नामित किया गया है। इनमें प्रो. एएन राय और डीके अरोड़ा लगातार दूसरी बार नामित किए गए हैं। नामित सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।


बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि बुधवार को वित्त समिति की बैठक में बजट प्रस्तुत किया जाएगा। विकास परिषद की बैठक में करीब डेढ़ करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। कार्य परिषद की बैठक की तिथि भी तय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed