फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New Gorakhpur will be developed with 17 thousand crores

अब मॉडल सैटेलाइट सिटी: 17 हजार करोड़ से विकसित होगा न्यू गोरखपुर, तीन हजार करोड़ का बजट मंजूर

Wed, 26 Jul 2023 12:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कमिश्नर को खोराबार में टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना, राप्तीनगर विस्तारीकरण, रामगढ़ताल रिंग रोड, सुमेर सागर ताल सुंदरीकरण, एकीकृत मंडलीय कार्यालय और रामगढ़ताल के पर्यटन विकास, कुल 17 पीडियाट्रिक आईसीयू, 63 परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
New Gorakhpur will be developed with 17 thousand crores
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीडीए के नया गोरखपुर बसाने की परियोजना 'न्यू गोरखपुर प्रोजेक्ट' के लिए 17000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब छह हजार एकड़ में मॉडल सैटेलाइट सिटी के रूप में शहर का विस्तार होगा। कार्ययोजना को मूर्त रूप देने के लिए सीएम योगी ने 3000 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है। इस योजना में करीब पांच लाख लोग बस सकेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी मंगलवार को जीडीए सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर अनिल ढींगरा ने दी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी गुणवत्ता के साथ कामों को तय समय में पूरा कराएं। बेवजह विलंब होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। इसमें वेतन कटौती से लेकर बैड इंट्री तक की कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर के लिए कसा बॉर्डर तो और तमतमाया नेपाली टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने न्यू गोरखपुर प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया। साथ ही जीडीए की सभी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने गोरखपुर इन्क्लेव आवास योजना, ग्राम सोनबरसा के माॅडल टाउन योजना, पंचायत भवन व स्मार्ट स्कूल निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व सफाई व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि रामगढ़ताल के आसपास सफाई पर निरंतर ध्यान दिया जाए। कहीं भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दो दिन में दो मीटर बढ़ सकती है राप्ती, जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका

बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कमिश्नर को खोराबार में टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना, राप्तीनगर विस्तारीकरण, रामगढ़ताल रिंग रोड, सुमेर सागर ताल सुंदरीकरण, एकीकृत मंडलीय कार्यालय और रामगढ़ताल के पर्यटन विकास, कुल 17 पीडियाट्रिक आईसीयू, 63 परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जीडीए के आय-व्यय का जिक्र करते हुए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण की आय बढ़ाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed