फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rain threat in Nepal Rapti may increase by two meters in two days

नेपाल में बारिश से खतरा: दो दिन में दो मीटर बढ़ सकती है राप्ती, जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका

Wed, 26 Jul 2023 02:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Jul 2023 02:02 PM IST
सार

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश हो रही है। इससे राप्ती और रोहिन नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसका असर तत्काल नहीं है, लेकिन दो दिनों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Rain threat in Nepal Rapti may increase by two meters in two days
गोरखपुर राप्ती नदी का जल बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में जोरदार बारिश होने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार की रात आठ बजे श्रावस्ती में बने राप्ती बैराज से 68874 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस वजह से दो दिन में राप्ती नदी के पानी के दो मीटर बढ़ जाने की आशंका है। नेपाल के तिनाउ और दानव नदी में बाढ़ के हालात होने से रोहिन का पानी भी उफनाएगा। सिंचाई विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि नदियों की निगरानी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग से जुड़े लोगों के अनुसार, नेपाल के रूपनदेही और नवलपरासी के साथ पाल्पा, प्यूथन और आसपास के स्थानों में बीते दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। नेपाल के जल एवं मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के मुताबिक, बुटबल में तिनाउ नदी के बाढ़ माप केंद्र का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया था। तिनाउ और दानव नदी के उफनाने पर नेपाली प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। इसका असर रोहिन नदी पर अगले 24 घंटे के बाद नजर आएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सख्ती के बाद भी नहीं रुक रहा तस्करी का खेल, नेपाल भेजा जा रहा 447 बोरी चावल पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी के कैचमेंट एरिया (नदी के बहाव क्षेत्र) में बारिश होने से मंगलवार की शाम तेजी से पानी बढ़ने लगा। जिले में राप्ती बैराज का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस कारण रात आठ बजे राप्ती बैराज से कुल 68874 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

इसका असर दो दिनों में राप्ती नदी के राजघाट, बर्डघाट में नजर आने लगेगा। सिंचाई विभाग के लोगों ने बताया कि जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यदि नेपाल में लगातार बारिश होती रही तो बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तिनाउ और दानव नदी उफनाई, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश


मंगलवार को इतना रहा नदियों का पानी

नदी स्थान खतरे का निशान 25 जुलाई सुबह आठ बजे 24 जुलाई शाम चार बजे
घाघरा अयोध्या पुल 92.73 92.090 91.880
घाघरा तुर्तीपार 64.01   62.870 63.060
कुआनो मुखलिसपुर 78.65 74.350 74.340
राप्ती बांसी 84.90 80.550 80.670
राप्ती बर्डघाट 74.98 70.000 70.050
रोहिन त्रिमुहानी 82.44  77.520 77.500
गोर्रा पिंडरा 70.50 66.200 66.300

नोट: जलस्तर मीटर में है।

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश हो रही है। इससे राप्ती और रोहिन नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसका असर तत्काल नहीं है, लेकिन दो दिनों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। करीब दो मीटर तक राप्ती का जलस्तर चढ़ सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed