फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New Gorakhpur is being built...the poor are given roofs, the rich are also building houses.

Gorakhpur News: बन रहा है नया गोरखपुर....गरीबों को दिया छत, अमीर भी बना रहे आशियाना

Fri, 23 Feb 2024 05:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 05:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक नया गोरखपुर बन रहा है। हमारी सरकार ने सभी गरीबों को आवास दे दिया है। अब जो लोग अपना घर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी जमीन और मकान उपलब्ध करा रहे हैं।

विज्ञापन
New Gorakhpur is being built...the poor are given roofs, the rich are also building houses.
मंच पर संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक नया गोरखपुर बन रहा है। हमारी सरकार ने सभी गरीबों को आवास दे दिया है। अब जो लोग अपना घर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी जमीन और मकान उपलब्ध करा रहे हैं। इसका फायदा गीडा की कंपनियों में नौकरी करने वालों को मिलेगा।
विज्ञापन


गीडा में परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद गोरखपुर में हो रहे बदलाव की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि कालेसर से जंगल कौड़िया बाईपास बन जाने से पीपीगंज जाना आसान हो गया है। अब आधे घंटे में गीडा से पीपीगंज पहुंच जाएंगे। एम्स बन चुका है और बीआरडी मेडिकल कॉलेज का उन्नयन हो चुका है। खाद कारखाना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


चार-चार विश्वविद्यालय स्थापित हैं। पशु चिकित्सा महाविद्यालय को स्वीकृति दे दी है। इसे बाद में विश्वविद्यालय के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। सहजनवां में अटल आवासीय विद्यालय तो हरपुर में सर्वोदय विद्यालय बन चुका है। हर एक क्षेत्र में कुछ न कुछ नया हुआ है और इस नए पन के लिए हमें खुद को तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर श्रेणी के लोगों को मिलेगा प्लॉट
सीएम ने कहा कि यूपी में भी 56 लाख गरीबों को मकान दिए जा चुके हैं। अब उनके लिए भी सोच रहे हैं जो अपना पैसा देकर आवास पाने के इच्छुक हैं। इस दिशा में गीडा और जीडीए ने कदम बढ़ाए हैं। गीडा की कालेसर आवासीय परियोजना में हर श्रेणी के लोगों के लिए आवास उपलब्ध हो सकेंगे। कालेसर आवासीय टाउनशिप 120 एकड़ में विकसित होगी। इसमें निम्न, मध्यम व उच्च आयवर्ग के लोगों की जरूरत के अनुसार छोटे, मध्यम और बड़े आकार के भूखंड उपलब्ध होंगे।

गीडा में सीख रहे हुनर, यहीं पाएंगे काम
सीएम ने नाइलिट के पहले बैच में नामांकन पाने वाले पांच छात्र-छात्राओं कोकिला साहनी, श्वेता गौतम, रौशनी, शनि कुमार व राहुल को नामांकन प्रमाण पत्र देने के बाद कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं के स्किल को बढ़ाने के लिए गीडा में नाइलिट के स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण हो रहा है। पहले युवा नौकरी के लिए भटकते थे, अब यही ट्रेनिंग लेकर नौकरी हासिल कर लेंगे।

पहले गुमटी खोलने से डरते थे, आज करोड़ों का निवेश
सांसद रविकिशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की छवि से निकाल कर मुख्यमंत्री ने सुरक्षित निवेश का प्रदेश बना दिया है। एक दौर था जब यहां लोग ठेला व गुमटी खोलने से पहले डरते थे। आज बड़ी-बड़ी कंपनियां करोड़ों रुपये का निवेश हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed