फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New foot overbridges in NER will now be six meters wide.

Gorakhpur News: एनईआर में नए फुट ओवरब्रिज बनेंगे अब छह मीटर चौड़े

Wed, 12 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
New foot overbridges in NER will now be six meters wide.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में स्टेशनों पर नए फुट ओवरब्रिज अब छह मीटर चौड़े बनाए जाएंगे। जहां पहले से तीन मीटर चौड़ाई वाला एक फुट ओवरब्रिज मौजूद है, वहां छह मीटर चौड़ा नया फुट ओवरब्रिज बनेगा। पहले चरण में गोरखपुर में दो के अलावा खलीलाबाद, बस्ती, ऐशबाग (लखनऊ) में एक-एक फुट ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। अब यहां टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बलिया में फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन




दरअसल, अभी जितने भी एफओबी हैं, वे तीन मीटर चौड़ाई वाले हैं। भीड़ नियंत्रण को लेकर बने मास्टरप्लान के तहत तय हुआ है कि नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की चौड़ाई छह मीटर होगी ताकि जरूरत के हिसाब से एफओबी पर बैरिकेडिंग करके टू लेन बनाई जा सके। इससे भीड़ बढ़ने पर भी धक्का-मुक्की और अफरा-तफरा की स्थिति नहीं होगी। अभी जितने भी एफओबी हैं, वे तीन मीटर चौड़ाई वाले हैं।
विज्ञापन




पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी कुछ स्टेशनों का चयन किया जाएगा। गोरखपुर जंक्शन को अमृत स्टेशन चुनने के बाद यहां जर्जर हो चुके एक एफओबी को गिराया जा चुका है। अब दो ही एफओबी हैं। अब यहां छह-छह मीटर चौड़े दो नए एफओबी बनाए जाएंगे। पश्चिम तरफ वाले एफओबी निर्माण के लिए फाउंडेशन का काम कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नए फुट ओवरब्रिज की चौड़ाई छह मीटर होगी। स्वीकृत सभी स्टेशनों के एफओबी का निर्माण प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed