फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New examination evaluation building will be built in DDU...Governor will lay the foundation stone

Gorakhpur News: डीडीयू में बनेगा नया परीक्षा मूल्यांकन भवन...राज्यपाल करेंगी शिलान्यास

Sat, 22 Jun 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 22 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
New examination evaluation building will be built in DDU...Governor will lay the foundation stone
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कापियां जांचने में हो रही समस्या अब जल्द दूर हो जाएगी। विश्वविद्यालय में 8.22 करोड़ रुपये से एक नए परीक्षा मूल्यांकन भवन का निर्माण होना है। जिसका शिलान्यास 24 जून को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ऑनलाइन करेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग के पास खाली जमीन पर करीब 13 हजार वर्ग फीट में दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। 18 महीने में इसको पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विश्वविद्यालय में मूल्यांकन भवन न होने की वजह से शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वाणिज्य संकाय के पास मूल्यांकन भवन बनाया गया था। बाद में इसे इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बना दिया गया। जिसके बाद प्रशासनिक भवन के पास मोहन सिंह भवन से परीक्षा संबंधी कार्याें को निपटाया जा रहा था।
विज्ञापन


भवन में रहेंगी आधुनिक सुविधाएं
विश्वविद्यालय में बनने वाला मूल्यांकन भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एक बड़ा एसी हॉल भी होगा जिसमें बड़ी संख्या में बैठकर शिक्षक मूल्यांकन कार्य कर सकेंगे। भवन में ऑटोमेटिक फायर अलार्म सिस्टम तथा दीमक प्रतिरोधी क्षमता आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में नया परीक्षा एवं मूल्यांकन भवन प्राचीन इतिहास विभाग के पीछे बनना है। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हाे चुकी है। 24 जून को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल इसका ऑनलाइन शिलान्यास करेंगी। इसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- प्रो. पूनम टंडन,
कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed