फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new corona positive found in Deoria district

देवरिया जिले में मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 285

Tue, 07 Jul 2020 09:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
new corona positive found in Deoria district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

देवरिया में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 14 नए कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 285 हो गई है। वहीं देवरिया में 187 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 5 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


देवरिया के रुद्रपुर के मल्लह टोली वार्ड का रहने वाला सफाई कर्मचारी गोला वार्ड में सफाई कार्य करता था। नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर पंचायत कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर में सैनिटाइजेशन और छिड़काव की जिम्मेदारी संभाल रहे सफाईकर्मियों में दहशत है।
विज्ञापन


वहीं, नगर के जमुनी चौराहा स्थित एक मोबाइल शॉप की दुकान चलाने वाले युवक के पॉजिटिव आने के बाद दुकानदारों में भय बना हुआ है। बाजार में उमड़ रही भीड़ से अधिकांश दुकानदारों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल इमिलिहा, कोरवा, मठिया, तलसपुरवा और मनिहरपुर गांव में पॉजिटिव पाए गए। इन गांवों में कोरोना की रोकथाम को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। देवरिया ब्लॉक के सोनूघाट, पनसरही गांव के दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। भीखमपुर रोड के रहने वाले एक वृद्ध भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

भलुअनी कस्बे की रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर सीएचसी पर तैनात 38 वर्षीय बीएचडब्ल्यू, बनकटा के सिकरहटा गांव की 26 वर्षीय महिला और लार के गढ़वा खास क्षेत्र के एक 55 वर्षीय शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


 सीएचसी के बीएचडब्ल्यू अस्पताल कैंपस में रहते हैं। इनके संपर्क में कई मेडिकल स्टोर संचालक भी हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed