{"_id":"6522ff0e73c6dd71720c07c4","slug":"new-consumers-will-get-electricity-connection-through-armored-cable-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-331214-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नए उपभोक्ताओं को आर्मर्ड केबल से मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नए उपभोक्ताओं को आर्मर्ड केबल से मिलेगा बिजली कनेक्शन
Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली के नए उपभोक्ताओं को अब आर्मर्ड केबल से ही कनेक्शन दिया जाएगा। इस सर्विस केबल की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार का कोई कट आसानी से नहीं लगेगा। यदि किसी प्रकार से केबल को काटने का प्रयास हुआ तो उसमें फाल्ट होने की संभावना बढ़ जाएगी। बिजली निगम के एसी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को बाजार और निगम में केबल खरीदने की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय में अवर अभियंताओं को 300-300 मीटर केबल उपलब्ध कराया गया है। साथ ही अन्य वितरण मंडल भी इस केबल की सप्लाई कराई जाएगी। यह आर्मर्ड केबल निगम भी उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर मुहैया कराएगा। बाजार में 50 से 60 रुपये प्रति मीटर की दर से आर्मर्ड केबल उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन