फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New and old industries will expand with Rs 36 crore, doors of employment will open.

Gorakhpur News: 36 करोड़ से नए और पुराने उद्योगों का होगा विस्तार, खुलेंगे रोजगार के द्वार

Wed, 07 Aug 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
New and old industries will expand with Rs 36 crore, doors of employment will open.
बभनौलि स्थित मिल। 
महराजगंज। 36 करोड़ रुपये से सात नए और पुराने उद्योगों का विस्तार होगा। ऋण स्वीकृति के लिए बैंक को फाइल भेजी गई है। उद्योगों के संचालित होने पर रोजगार के द्वार खुलेंगे। करीब 145 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्याम इंटरप्राइजेज राइस मिल विस्तार के लिए फाइल तैयार हुई है। एक करोड़ रुपये विस्तार में खर्च होंगे। यहां 32 लोगों को रोजगार मिलेगा। ओम मार्डन राइस मिल पनेवा-पेनई में नई राइस मिल लगाने का प्रस्ताव है। इस पर 3.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे संचालित होने पर पांच लोगों को काम मिलेगा। श्री राम मार्डन राइस मिल नौतनवा का विस्तार होगा। इस पर 7.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 18 लोगों को काम मिलेगा।
विज्ञापन

श्री राम एग्रो उद्योग नौतनवा नई राइस मिल के लिए आठ करोड़ की फाइल बनी है। 15 लोगों को काम मिलेगा। ओम एग्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल ब्रान आयल विस्तारीकरण के लिए 10 करोड़ की फाइल बनी है। इसमें 10 लोगों को काम मिलेगा। जय लक्ष्मी एग्रो इंडस्ट्रीज बसहिया बुजुर्ग में नए राइस मिल के लिए तीन करोड़ की फाइल तैयार हुई है। इसमें 55 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु कृपा इंडस्ट्रीज बभनौली में नया प्लांट लगेगा। यहां सीट बनाने का काम होगा। यह दो-दो करोड़ का प्रोजेक्ट है। 10 लोगों को इसमें काम मिलेगा। इन उद्योगों के लिए 36.19 करोड़ की फाइल बैंक को भेजी जा चुकी है। संबंधित की ओर से जरूरी प्रपत्रों के साथ फाइल भेजी गई है। रकम मिलने के बाद काम में तेजी आएगी।
--------------------
रकम पर मिलती है सब्सिडी
एमएसएमई पॉलिसी 2022 (सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग) में नए एवं विस्तार के लिए रकम मिलती है। पूंजी उपादान एक करोड़ के निवेश तक प्लांट एवं मशीनरी पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी और पांच प्रतिशत का ब्याज लगता है। एक करोड़ से 10 करोड़ तक 20 प्रतिशत सब्सिडी, 10 से 50 करोड़ तक 15 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है।
------------------
जमीन मिलने के बाद झुलनीपुर में आगे बढ़ेगा उद्योग

निवेशक आदित्य प्रकाश ने बताया कि झुलनीपुर में अभी जमीन नहीं मिली है। जमीन मिलने पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये से प्लास्टिक कुर्सी उद्योग लगाने की योजना है। इसमें कुल 42 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्लास्टिक कुर्सी का उद्योग जिले के साथ ही आसपास के जिलों में नहीं है। ऐसे में यदि प्लांट लग गया तो वह व्यावसायिक दृष्टि से काफी लाभदायक होगा। काफी समय से जमीन का इंतजार कर रहा हूं। एक एकड़ भूमि मिल जाए तो वे अपने निवेश को मूर्त रूप दे सकेंगे। निवेशक विकास गुप्ता ने बताया कि झुलनीपुर में तीन करोड़ की लागत से करीब ढाई एकड़ में एल्युमिनियम रिंग उद्योग लगना है। अभी तक जमीन की व्यवस्था नहीं हुई है। जमीन की स्वीकृति मिलने से जल्द उद्योग शुरू करने की संभावना है। इससे इस क्षेत्र में औद्योगिक माहौल तो बनेगा ही, 30 से 40 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके बन जाने से जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों व नेपाल तक एल्युमिनियम से बनी सामग्री की आपूर्ति में सहूलियत होगी।

------------------
सात उद्योगों के लिए फाइल बैंकों को भेजी गई है। इसकी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जिले में उद्योगों के विकास के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। झुलनीपुर में भी जमीन जल्द ही विभाग को मिल जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।
-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed