{"_id":"5e495e738ebc3ee5d338b9a6","slug":"ner-won-by-t20-cricket-competition-at-northern-railway-ground-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे ग्राउंड में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, एनईआर ने स्टेट बैंक की टीम को 16 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे ग्राउंड में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, एनईआर ने स्टेट बैंक की टीम को 16 रन से हराया
Sun, 16 Feb 2020 09:27 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ग्राउंड में मैच प्रतियोगिता के विजेता टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे एकादश ने महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक एकादश को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में 16 रन से पराजित कर दिया। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक जीएस राना तथा उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक प्रकाश चंद्र बरोड़ ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
टॉस जीतकर भारतीय स्टेट बैंक की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे एकादश को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए। मनोज पांडेय ने 38, आशीष यादव ने 35, पंकज कुमार सिंह ने 21, एसपी सिंह ने 14, रितुराज सिंह ने 6, डीके खरे ने 4, अन्नू ने 3, रंजीत ने 5 और बीएस दोहरे ने एक रन बनाए। भारतीय स्टेट बैंक एकादश के मंसूर, रितेष, रोहित तिवारी व सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट हासिल किए। तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय स्टेट बैंक की टीम पांच विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। कुंअर ने 30, समर अब्बास रिजवी ने 38, अनुपम ने 7, रितेष ने 10, मंसूर ने 8 तथा कुनाल ने 12 रन बनाए। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम के मनोज पांडेय एवं आशीष यादव ने 2-2 विकेट तथा रंजीत ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की टीम के मनोज पांडेय को मैन आफ द मैच, आशीष यादव को बेस्ट बॉलर एवं भारतीय स्टेट बैंक की टीम के समर अब्बास रिजवी को वेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। नसीमुर्रहमान एवं केके बघेल ने कमेंट्री की।
इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अलका अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एमएस ठाकुर, एसबीआई रेलवे कॉलोनी शाखा के मुख्य प्रबंधक राघवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।