फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NER railway stations temporarily closed due to corona

कोरोना का असर: एनईआर के नौ रेलवे स्टेशन अस्थायी रूप से बंद, जानिए क्या है वजह

Sun, 02 May 2021 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 11:59 AM IST
सार

ज्यादा संख्या में रेलकर्मियों के संक्रमित होने पर रेल प्रशासन का फैसला, इन स्टेशनों पर होम सिग्नल के आधार पर होगा गाड़ियों का संचलन

विज्ञापन
NER railway stations temporarily closed due to corona
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में पड़ने वाले नौ रेलवे स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसमें गोरखपुर मंडल के दो स्टेशन कठकुइयां व बड़हरागंल भी शामिल हैं। यहां कार्यरत ज्यादातर रेलकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में स्टेशन से ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है। ट्रेनों को  होम सिग्नल के आधार पर चलाया जाएगा। अब इन स्टेशनों पर ट्रेनों नहीं रुकेंगी। यात्रियों को आसपास के स्टेशनों पर जाना पड़ेगा।  
विज्ञापन


दरअसल, इन स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर, क्रू कंट्रोलर, कांटावाला, सफाई कर्मचारी सहित ज्यादातर कर्मचारी संक्रमित हो गए हैैं। ऐसे में इन स्टेशनों को बंद करने का एक मात्र विकल्प रेलवे प्रशासन के पास था। पूर्व में एक्सप्रेस के रूप में चल रहीं कई पैसेंजर ट्रेनों को भी परिचालनिक कठिनाइयों के चलते निरस्त किया जा चुका है। अब इन स्टेशनों पर ट्रेनों का स्टॉपेज भी बंद हो गया है। यानी न तो कोई यात्री यहां से ट्रेन में दाखिल हो सकेगा और न ही उतर सकेगा।
विज्ञापन


ड्राइवर व गार्ड को भी दिए गए निर्देश
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने लोको पायलट (ड्राइवर) व गार्ड के साथ ही लोको निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, पावर कंट्रोलर, इंजीनियरिंग, सुरक्षा और क्रू नियंत्रक आदि को भी ट्रेनों के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैैं। स्टेशनों को नॉन क्रासिंग के रूप में कार्य करने को कहा गया है। यहां ब्लॉक यंत्र क्रियाशील नहीं होगा। ऐसे में गाड़ियों का लाइन क्लियर संचार के अन्य माध्यम कंट्रोल फोन आदि से प्राप्त कर पेपर लाइन टिकट के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्टेशन हुए हैं बंद
खैरा, मढ़ौरा, राजापट्टी, माझागढ़, जलालपुर, कठकुइयां, बड़हरागंज, किडिहरापुर, खुरहट।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed