{"_id":"6051dcba72e2dd42917da389","slug":"ner-36-pairs-of-special-trains-will-run-till-june-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अपडेट: अब 30 जून तक चलेंगी एनईआर की 36 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बढ़ाई गई संचालन अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अपडेट: अब 30 जून तक चलेंगी एनईआर की 36 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बढ़ाई गई संचालन अवधि
Wed, 17 Mar 2021 04:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Mar 2021 04:19 PM IST
सार
- 31 मार्च तक चलनी थीं, बढ़ाई गई संचालन अवधि
- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बंगलूरू की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 31 मार्च तक चलने वाली स्पेशल और पूजा स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे की 26 और दूसरे जोन की 10 जोड़ी ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
इनमें ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, डिब्रूगढ़, हरिद्वार जाने वाली हैं, जो गोरखपुर से संचालित होती हैं। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय से चलेंगी और तय स्टॉपेज पर रुकेंगी। पूर्व की तरह कोच भी आरक्षित ही लगाए जाएंगे। यात्रियों को सफर के दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
प्रमुख ट्रेनें, जिनकी संचालन अवधि बढ़ी
02555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम स्पेशल गाड़ी (प्रतिदिन)
05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज स्पेशल गाड़ी
02571 गोरखपुर-दिल्ली हमसफर स्पेशल गाड़ी- सप्ताह में चार दिन (बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार)
02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल गाड़ी- द्विसाप्ताहिक (शनिवार, सोमवार)
05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक स्पेशल
05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ बाघ स्पेशल
05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ बाघ स्पेशल
05005 गोरखपुर-देहरादून स्पेशल
05017 एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल
01116 गोरखपुर-पुणे स्पेशल
01016 गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर स्पेशल
दिल्ली, जगन्नाथपुरी और देहरादून के लिए चले नई ट्रेन : सांसद
गोरखपुर सांसद रवि किशन ने मंगलवार को संसद में गोरखपुर से देहरादून, जगन्नाथपुरी सहित कई जगहों के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की।
सांसद ने अपनी मांग में कहा कि गोरखपुर तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है। ऐसे में देश के कोने-कोने से यहां लोग आ रहे हैं। पूर्वांचल व पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी गोरखपुर से रेल से सफर करते हैं। ऐसे में यहां से और भी ट्रेनें चलनी चाहिए।
सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि गोरखपुर से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाय। रवि किशन ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों की प्रतिमा लगाने की भी मांग की। इसके साथ ही गोरखपुर स्टेशन से गोरखपुर छावनी स्टेशन को रेललाइन के साथ सड़क मार्ग से जोड़ने, गोरखपुर से पनियहवां तक रेलखंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण करने की भी मांग की। ब्यूरो
पूरी तरह कोच की जांच के बाद ही रवाना होंगी ट्रेनें
अब वाशिंग पिट और स्टेशन यार्ड में रेलकर्मियों की मनमानी नहीं चलेगी। रेलवे के कोच में बिजली का तार लटकता हुआ पाया गया या इलेक्ट्रिक प्वाइंट खराब मिले तो संबंधित रेलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। स्टेशनों से कोच की समुचित जांच के बाद ही ट्रेन रवाना की जाएगी।
रेलवे बोर्ड ने शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद ट्रेनों में सतर्कता बढ़ा दी है। इस बारे में जोनल कार्यालयों और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आइआरसीटीसी) को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है। निर्देशों के क्रम में वाशिंग पिट के बाद स्टेशन पर भी ट्रेन की रेक में लगी सभी कोच, पावर कार और इंजन की गहनता के साथ जांच की जाएगी।
इलेक्ट्रिक प्वाइंट, पंखे और एसी के अलावा इलेक्ट्रिक उपकरणों, तारों और ऑयल बाक्स को चेक किया जाएगा ताकि शॉर्ट सर्किट की आशंकाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा पेंट्रीकार का भी निरीक्षण किया जाएगा। स्टेशनों के अलावा रास्ते में भी कोच का निरीक्षण होगा। सहयोग में आरपीएफ और जीआरपी की टीमें भी लगाई जाएंगी। आम यात्रियों को जागरूक करने के लिए कोच में जगह-जगह धूम्रपान निषेध के बोर्ड लगेंगे। अग्निशमन यंत्र और अलार्म भी अनिवार्य होगा।