फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali woman commits suicide in Arogya Mandir gorakhpur

Gorakhpur News: आरोग्य मंदिर में नेपाली महिला ने की खुदकुशी, बाथरूम में मिली लाश

Tue, 21 Mar 2023 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Mar 2023 11:44 AM IST
सार

नेपाल के नारनघाट निवासी लक्ष्मी भट्टराई (49) दस दिन पहले इलाज कराने शाहपुर इलाके के आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में आई थीं। साथ में भतीजा और दो बहनें भी थीं। यह सभी आरोग्य मंदिर के प्रथम तल पर कमरा नंबर 33 में रह रहे थे।

विज्ञापन
Nepali woman commits suicide in Arogya Mandir gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति परिसर में सोमवार को नेपाली महिला ने खुदकुशी कर ली। शव बाथरूम में लगे शॉवर में तौलिया के बने फंदे से लटका मिला। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेपाल के नारनघाट निवासी लक्ष्मी भट्टराई (49) दस दिन पहले इलाज कराने शाहपुर इलाके के आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में आई थीं। साथ में भतीजा और दो बहनें भी थीं। यह सभी आरोग्य मंदिर के प्रथम तल पर कमरा नंबर 33 में रह रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पेशेवर जेल में, हर दिन नए चोर गोरखपुर पुलिस के लिए बने सिरदर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि लक्ष्मी भट्टराई पहले अपने बेटा और बहू के साथ ऑस्ट्रेलिया रहती थीं। वह स्पोर्ट्स की अच्छी खिलाड़ी भी थीं। 10 दिन पहले ही वह ऑस्ट्रेलिया से भैरहवां आईं और फिर वहां से इलाज कराने गोरखपुर आरोग्य मंदिर आ गईं। परिजनों ने बताया कि वह कुछ महीने से वह डिप्रेशन में चल रहीं थीं।
 

अवसाद का चल रहा था प्राकृतिक इलाज

लक्ष्मी काफी दिनों से अवसाद में थीं। सोमवार सुबह वह पार्क में मॉर्निंग वॉक करने के बाद परिसर में ही बैठकर चाय- नाश्ता कीं। उसके कुछ देर बाद अपने कमरे में चली गईं। करीब एक घंटे बाद किसी काम से परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि बाथरूम का दरवाजा खुला है। जबकि, लक्ष्मी बाथरूम में ही शॉवर से लटकी हुई हैं।

सुबह नाश्ता कीं, फिर फंदा लगा लिया
लक्ष्मी ने सुबह नाश्ता किया था और फिर खुदकुशी कर ली। फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो मंदिर परिसर में मौजूद लोग वहां पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

रिश्तेदारों के कहने पर आईं थीं आरोग्य मंदिर
लक्ष्मी के साथ आए परिजनों ने बताया कि नेपाल के कई लोग आरोग्य मंदिर में प्राकृतिक इलाज से ठीक हो गए हैं। उन्हीं लोगों के बताने पर महिला ऑस्ट्रेलिया से भैरहवा एयरपोर्ट आईं और फिर सीधे गोरखपुर आरोग्य मंदिर में आकर इलाज करा रही थीं।

आरोग्य मंदिर निदेशक विमल मोदी ने कहा कि दस दिन पहले आरोग्य मंदिर में वह इलाज के लिए आई थीं। वह अवसाद में थीं और खुदकुशी कर ली हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed