फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali PM KP Sharma Oli Banned on publication and distribution of disputed map book in Nepal

नेपाल में विवादित नक्शे वाली पुस्तक के प्रकाशन और वितरण पर रोक

Wed, 23 Sep 2020 02:14 PM IST
vivek shukla ध्रुव यादव, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)।
ध्रुव यादव, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Sep 2020 02:14 PM IST
सार

  • मंत्री परिषद की बैठक में नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली ने किया फैसला
  • पुस्तक में छपे नक्शे में भारतीय क्षेत्र को नेपाल में दिखाया गया है

विज्ञापन
Nepali PM KP Sharma Oli Banned on publication and distribution of disputed map book in Nepal
भारत नापाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नेपाल माध्यमिक शिक्षा की विवादित नक्शे वाली पुस्तक के प्रकाशन और वितरण पर रोक लगा दी है। पुस्तक में छपे नक्शे में भारतीय क्षेत्र लिंपियाधुरा, कालापानी, लिपुलेख आदि को नेपाल में दिखाया गया है।
विज्ञापन

 
पीएम ओली की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्री परिषद की बैठक में नई पुस्तक के प्रकाशन और वितरण पर रोक लगाने का फैसला किया गया। वहीं नेपाल सरकार के एक मंत्री ने बताया कि पुस्तक की केवल 500 प्रतियां छापने का निर्देश दिया गया है। ये प्रतियां नेपाल सरकार से जुड़े खास लोगों में वितरित की जाएंगी। विवादित नक्शे वाली पुस्तक बाजार में उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 15 मई को सरकार की नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए भारतीय क्षेत्र को नेपाल में दिखाने वाले नक्शे को सार्वजनिक करने की घोषणा की थी। राष्ट्रपति के इस घोषणा के तहत 18 मई को हुई मंत्री परिषद की बैठक में लिंपियाधुरा, कालापानी व लिपुलेख को नेपाल में दिखाने वाले नक्शे के प्रकाशन का फैसला किया गया था। पुराने नक्शे में नेपाल का क्षेत्रफल 1,47,181 वर्ग किमी दिखाया जाता रहा है। भारतीय क्षेत्र को नेपाल में दिखाने वाले नक्शे में यह बढ़कर 1,47,641.28 वर्ग किमी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed