{"_id":"5ecab4c584b2c46bd30510f0","slug":"nepali-citizens-protest-at-sonoli-border-when-they-did-not-gate-entry-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में सरहद पर पहुंचे नेपालियों ने किया हंगामा, नहीं मिला नेपाल मे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में सरहद पर पहुंचे नेपालियों ने किया हंगामा, नहीं मिला नेपाल मे प्रवेश
Sun, 24 May 2020 11:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
नेपाली नागरिक
- फोटो : amar ujala
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर भारत के महानगरों से नेपाल अपने घर जाने के लिए पहुंचे नेपाली नागरिको को नेपाल प्रशासन ने प्रवेश नहीं करने दिया। इस पर सभी ने हंगामा शुरू कर दिया और नेपाल पुलिस प्रशासन के लिए नारे लगाए।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब दस बजे भारत के कई राज्यो से बस के माध्यम से सोनौली पहुंचे नेपाली नागरिकों को प्रवेश नहीं मिलने पर वह आक्रोशित गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची दोनों देशों की पुलिस ने सभी को समझा बुझा कर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
नेपाली नागरिकों का कहना है कि इतनी दूर से हम अपने देश के बॉर्डर पर पहुंच गए और हम लोगों ने भारत के क्वारंटीन की अवधि को भी पूरा किया है। लेकिन नेपाल प्रशासन अपने ही देश के नागरिकों को प्रवेश नहीं दिया। इस संबंध में बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी ने बताया कि देर शाम को पहुंचे 160 के करीब नागरिकों की लिस्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। निर्देश मिलने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया कि नेपाली नागरिकों को समझा बुझाकर शांत किया गया। इनके रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है। नेपाल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद भेजा जाएगा।