फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal will vote tomorrow, border seal, increased vigil, possible visit of PM Modi on 16

सिद्धार्थनगर : नेपाल में कल होगा मतदान, सीमा सील, बढ़ाई गई चौकसी, पीएम मोदी का संभावित दौरा 16 को

Thu, 12 May 2022 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 03:21 AM IST
सार

13 मई को नेपाल निकाय चुनाव में डाले जाएंगे वोट। 16 को पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर भी बढ़ी सतर्कता। मंगलवार रात 12 बजे भारत-नेपाल सीमा कर दी गई सील।

विज्ञापन
Nepal will vote tomorrow, border seal, increased vigil, possible visit of PM Modi on 16
भारत नेपाल सीमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल में स्थानीय निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार रात 12 बजे भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया। साथ ही दो चरण में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जो मुख्य मार्ग के साथ ही पगडंडियों पर नजर रखेंगे। किसी को भी सीमा पार आने-जाने नहीं दिया जाएगा। 16 को लुंबिनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए भी सुरक्षा कर्मी सतर्क हैं।

विज्ञापन


भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है। पांच थानों क्षेत्रों में यह सीमा पड़ती है। सीमावर्ती थानों की पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी लगाई गई हैं। दोनों देश के बीच किसी बड़े आयोजन या फिर चुनाव पर सीमा को सील कर दिया जाता है। 13 मई को नेपाल में स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए मतदान है। साथ ही 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुंबिनी में संभावित कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क हो गई हैं। वहीं, चुनाव के मद्देनजर मंगलवार रात 12 बजे सीमा को सील कर दिया गया। आवागमन के मुख्य मार्ग के अलावा 10 पगडंडी पर सीमावर्ती थानों की पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई। वे सीमा पर गश्त करके हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं, देर रात एसडीएम शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, सीओ अखिलेश कुमार वर्मा, एसओ ढेबरुआ जीवन तिवारी ने बढ़नी सीमा पर गश्त की और सीमा को सील करवाया। संदिग्धों से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार शोहरतगढ़ सीमा पर स्थित खुनुवा सीमा, कपिलवस्तु के अलीगढ़वा, मोहाना के ककरहवा सीमा पर पुलिस कर्मियों ने गश्त करके सुरक्षा का एहसास कराया और सीमा को सील करवाया। चुनाव समाप्ति तक सीमा पर विशेष नजर रहेगी। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पर सतर्कता है। नेपाल में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीमा सील है। 24 घंटे की ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस सीमा पर गश्त करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed