फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal Auto Ambulance starts operating for Corona patients in Maharajganj

महराजगंज: कोरोना मरीजों के लिए नेपाल ऑटो एंबुलेंस का परिचालन शुरू, लोगों ने मदद को बढ़ाया हाथ

Tue, 18 May 2021 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज, भैरहवा (नेपाल)।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज, भैरहवा (नेपाल)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 May 2021 03:49 PM IST
सार

नारायणपुर, घोराही और तुलसीपुर में ऑटो की सुविधा, स्वंय सेवी संस्था ने मदद को बढ़ाया कदम

विज्ञापन
Nepal Auto Ambulance starts operating for Corona patients in Maharajganj
ऑटो एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना काल के समय में मरीजों को राहत देने के लिए ऑटो एंबुलेंस का परिचालन शुरू किया गया है, लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने के कारण दांग जिले के मरीजों को लाने व ले जाने की सुविधा के लिए स्वंय सेवी संस्था ने नारायणपुर, घोराही और तुलसीपुर में ऑटो एंबुलेंस चलाना शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


नारायनपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अभियान बसनेत ने कहा कि एसोसिएशन ने कोरोना के मरीजों को अस्पताल ले जाने और पीसीआर जांच कराने के लिए ऑटो एंबुलेंस शुरू की है। फिलहाल अभी तक पांच ऑटो एंबुलेंस काम कर रही। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने ऑटो चालक का पांच लाख रुपये का बीमा कराने के साथ बीमारी से सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य सामग्री और पीपीई किट भी प्रदान किए हैं।
विज्ञापन


रोटरी क्लब ऑफ डांग ने लॉकडाउन के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए पांच और ऑटो एंबुलेंस को परिचालन में लाया है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. चेतनारायण पांडेय ने बताया कि महामारी की इस विकराल स्थिति में कोरोना और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल एम्बुलेंस के रूप में किया जा रहा है। सोमवार से क्लब द्वारा पांच ऑटो से शुरू हुई ऑटो एंबुलेंस की संख्या को बढा कर दश कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चेतनरायन पांडेय ने यह भी बताया कि एंबुलेंस के अलावा रोटरी के पांच डॉक्टर सोशल मीडिया के जरिए कोरोना काउंसलिंग कर रहे हैं। तुलसीपुर उपमहानगर के समन्वय से ऑटो एंबुलेंस को संचालन में लाया गया है, जिससे कोरोना मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed