फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Neighbors attacked over a land dispute; a police report has been filed.

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने किया हमला, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Neighbors attacked over a land dispute; a police report has been filed.
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी उर्मिला देवी ने अपने पटीदारों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अमरजीत, द्रोपदी, गोलू, अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 19 दिसंबर 2025 को अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

उर्मिला देवी के अनुसार, उनके हिस्से की जमीन के द्वार पर बांस लगाकर रास्ता रोकने की कोशिश की जा रही है। जब उन्होंने विरोध किया तो संगीता और उनकी बेटी अंशु ने उन पर हमला कर दिया। दोनों ने बाल नोचकर उन्हें जमीन पर पटक दिया और पीटा। इसके बाद अमरजीत, द्रोपदी, गोलू, और अमन लाठी-डंडे लेकर आए और उर्मिला पर हमला किया। उर्मिला के बेटे के बचाव में आने पर आरोपियों ने उनके बेटे सोनू चौहान और बहू अंजनी देवी को भी पीटा। जाते-जाते गोलू चौहान ने उर्मिला के मुंह पर मुक्का मारा, जिससे मुंह से खून निकलने लगा। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed