फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Negligence in resolving IGRS complaints, salary of five stopped

Gorakhpur News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, पांच का रोका वेतन

Tue, 22 Apr 2025 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Negligence in resolving IGRS complaints, salary of five stopped
- अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन


गोरखपुर। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के पांच कर्मचारियों पर गाज गिरी है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने पांचों कर्मचारियों का वेतन रोक कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नगर निगम के अवर अभियंता विवेकानंद, अजय कुमार शर्मा और सूरज सोनकर के अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार विरौनिया और सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर जावेद अनवर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिकायतों के निस्तारण में नगर निगम के कर्मियों की ओर से लापरवाही बरती जाती रहती है। इसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर से हो रही है। निस्तारण की अवधि खत्म होने के बावजूद आईजीआरएस पोर्टल पर इन शिकायतों की पेंडेंसी (लंबित) बनी रही है। मामले में शासन स्तर से इस संबंध में नगर निगम से जवाब तलब किया गया था।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि जांच में पांच कर्मचारियों की लापरवाही की सामने आई है। शिकायतों के निस्तारण संबंधित सूचना एक फॉर्मेट पर उपलब्ध कराई जानी होती है। लेकिन निगम के कर्मचारियों ने निस्तारण संबंधित सूचना निर्धारित फॉर्मेट पर भी उपलब्ध नहीं कराया। इनका वेतन रोक जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed