फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Negligence in helping the victims will not be tolerated: CM

पीड़ितों की मदद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम

Sat, 20 May 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Negligence in helping the victims will not be tolerated: CM
पीड़ितों की मदद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम
सीएम योगी ने जनता दर्शन में पहुंचे 400 लोगों की सुनी फरियाद
विज्ञापन

बोले-जमीन कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री शनिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है, तो जिम्मेदारी तय कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं की यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है, तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

इलाज के लिए अस्पताल से जल्द भेजें इस्टीमेट
जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीयतापूर्वक बात कर उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्हें खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और दुलारते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।
-----------
जिलाध्यक्ष व प्रधान का विवाद पहुंचा सीएम दरबार, कार्रवाई की मांग

- सीएम ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया, पुलिस ने शुरू की जांच



अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। इलाके के बिड़ार गांव में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के ब्लाॅक प्रमुख बेटे व प्रधान के बीच हुए विवाद का मामला सीएम के जनता दर्शन में पहुंच गया। प्रधान शेषनाथ मुख्यमंत्री को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएम ने पत्रक लेकर मामले में निष्पक्ष जांच कर एसएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया है।



प्रधान शेषनाथ निषाद ने सीएम को दिए पत्रक में बताया कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए सरकारी भूमि का सीमांकन हो रहा था। जिलाध्यक्ष के भट्ठे के मैनेजर का लड़का जमीन पर पहुंचा और विवाद करने लगा। किसी तरह वहां मामला शांत हो गया। जिलाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख अपने दर्जनों साथियों के साथ मेरे पास पहुंचे और असलहा सटाकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी भट्ठे का मैनेजर ने पीछे से धारदार हथियार से सिर पर वार कर मुझे घायल कर दिया। फिर गांव के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर जान बचाई और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने प्रार्थना पत्र दिया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-----------
फोटो-

आईएमए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और मेयर पद के लिए आईएमए डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉक्टरों ने कई समस्याएं बताकर उनके निदान का अनुरोध किया। इस बीच मुख्यमंत्री ने कैडेवरिक स्किल लैब की स्थापना के बारे में बात की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस लैब से आधुनिक इलाज की नई जानकारियां डॉक्टरों को मिलेंगी। मरीजों के इलाज में आसानी होगी। प्रदेश के कुछ मेडिकल कॉलेजों में इस लैब की स्थापना हो चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। सीएम को आईएमए की ओर से किए जा रहे कार्य, सीतापुर में चल रहे क्लीनिक और यूपी आर्थाेकाॅन के आयोजन की जानकारी दी गई। साथ ही आर्थाेकाॅन का मोमेंटो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. आरपी त्रिपाठी, सचिव डॉ. अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed