फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Negligence in giving list of toilets, CDO issued warning letter

Gorakhpur News: शौचालय की सूची देने में बरती लापरवाही, सीडीओ ने जारी किया चेतावनी पत्र

Wed, 05 Jul 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Negligence in giving list of toilets, CDO issued warning letter
- पांच ब्लाॅक के एडीओ पंचायत के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- लाभार्थियों के बैंक खातों में नहीं भेजा जा सकी धनराशि
- बेलघाट, कैंपियरगंज, खोराबार, खजनी और उरुवा ब्लाॅक के एडीओ पंचायत को चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-दो के तहत सिटीजन एप्लीकेशन पर शौचालय निर्माण लाभार्थियों की सत्यापित सूची उपलब्ध कराने में लापरवाही हो रही है। इससे आवेदकों के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि नहीं भेजी जा सकी है। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने पांच एडीओ पंचायतों को चेतावनी पत्र जारी की है।

ग्रामीण क्षेत्रों को पूरी तरह से शौच मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण कराए जा रहे हैं। ऐसे लोग जिनके घरों में शौचालय नहीं है। उनके आवेदन सिटीजन एप्लीकेशन के जरिए लिए गए थे। ऐसे आवेदकों की सूची का सत्यापन करके उसे ब्लाॅक स्तर आवेदन के हर पन्ने पर खंड प्रेरक और ग्राम सचिव और खंड विकास अधिकारी/ब्लाॅक सैनिटेशन ऑफिसर के संयुक्त हस्ताक्षर से पात्र/अपात्र लाभार्थियों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) इसकी सूची उपलब्ध कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


इस वजह से शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। इससे विभाग जनपद स्तर पर शौचालय निर्माण की प्रगति प्रभावित हुई है। विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ की ओर से पांच ब्लाॅकों एडीओ पंचायत चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन में सूचना नहीं दी तो शासन को भेजा जाएगा पत्र

सीडीओ कार्यालय से जारी पत्र में बेलघाट, कैंपियरगंज, खोराबार, खजनी और उरुवा ब्लाॅक के एडीओ पंचायत को चेतावनी दी गई है। साफ कहा गया है कि तीन दिनों के भीतर लाभार्थियों की सत्यापित सूची जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं हुई तो लापरवाह एडीओ की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि करने और विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।




लाभार्थियों की सत्यापित सूची उपलब्ध कराने में लापरवाही सामने आई है। इसको देखते हुए पांच एडीओ पंचायत को चेतावनी दी गई है। यदि निर्धारित समय में पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-संजय कुमार मीना, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed