{"_id":"61836ed76331b0090b17fb61","slug":"neet-exam-meritorious-played-sting-of-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नीट में शहर के मेधावियों ने बजाया प्रतिभा का डंका, हासिल किया खास मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नीट में शहर के मेधावियों ने बजाया प्रतिभा का डंका, हासिल किया खास मुकाम
Thu, 04 Nov 2021 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:55 AM IST
सार
बिछिया के निवासी निखिल को ऑल इंडिया 964वीं रैंक, परिधि को मिली 7101वीं रैंक
विज्ञापन
अपने परिजनों के साथ निखिल और परिधि।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स, राजकीय मेडिकल कॉलेज और निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) में शहर के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है।
विज्ञापन
बिछिया के रहने वाले निखिल पांडेय ने ऑल इंडिया 964वीं रैंक हासिल की है। आर्मी पब्लिक स्कूल से बारहवीं की परीक्षा 97.2 अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले निखिल ने पहले ही प्रयास में ये सफलता अर्जित की है। निखिल के पिता कृपा शंकर पांडेय आर्मी पब्लिक स्कूल में केमिस्ट्री के अध्यापक है।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां अर्चना पांडेय, बहन ऐशानी पांडेय के साथ अपने शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में चार से पांच घंटे की पढ़ाई में ये सफलता मिली है। ऐसे ही बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दुष्यंत सिंह और अनुपमा सिंह की मेधावी पुत्री परिधि सिंह ने बिना किसी कोचिंग के 720 में से 635 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया काउंसिलिंग सामान्य वर्ग (अनारक्षित) में 7101वीं रैंक प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
परिधि ने इसका श्रेय माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों के साथ भाई वीर सिंह को दिया है। परिधि की सफलता पर गुरुद्वारा जटाशंकर के चेयरमैन सरदार जसपाल सिंह, देवेंद्र कौर, अरशद जमाल सामानी, एसएम हुजैफा, मुकेश कुमार, राजबीर सिंह आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।