फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Needle stuck in babys eye treatment in BRD

गोरखपुर: बच्ची की आंख में धसी सुई, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Thu, 14 May 2020 01:57 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Needle stuck in babys eye treatment in BRD
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज के घुघली के रहने वाली चार साल की मासूम अंशु के आंख में बच्चों के साथ खेलते समय सुई धंस गई। घाव उसके कार्निया तक पहुंच गया है। मंगलवार को परिजन उसे इलाज के लिए शहर लेकर आएं थे और नेत्र रोग विशेषज्ञों के दो प्राइवेट अस्पतालों से संपर्क किया। लेकिन दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों ने लॉकडाउन का हवाला देकर इलाज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


परिजन आईएमए के अध्यक्ष डॉ एससी कौशिक और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. इमरान अख्तर से संपर्क किया। निजी अस्पतालों में जांच न होने पर परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज गए। जहां डॉक्टरों ने मासूम को दवा दी। एक सप्ताह बाद उसे फिर से बुलाया गया है।
विज्ञापन


नेत्र रोग विभाग के एचओडी डॉ राम कुमार जायसवाल नव बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा की बच्ची का ऑपरेशन करना होगा या नहीं। वहीं  नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. वाई सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के कारण नेत्र रोग विशेषज्ञ को किसी भी प्रकार के इलाज करने पर रोक है। हम इमरजेंसी भी नहीं चला सकते। जबकि आंखों के गंभीर मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने जो नियम बनाए हैं। वह कुछ समस्याओं को ध्यान में रखकर नहीं बनाए हैं। आंखों के मामले में इलाज न मिलने पर रोशनी जाने का खतरा होता है। नेत्र रोग विशेषज्ञों को इमरजेंसी करने की अनुमति मिलनी चाहिए। देर होने पर मासूम के आंखों की रोशनी छिन सकती है। डॉ.एससी कौशिक, अध्यक्ष, आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed