फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Need to enhance the potential of children: Dr. Karuna

बच्चों की क्षमता को उभारने की जरूरत : डॉ. करुणा

Tue, 03 Oct 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 03 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Need to enhance the potential of children: Dr. Karuna
राजकीय संपेक्षण गृह(किशोर) में  सात दिवसीय बाल मेले का शुभारंभ सोमवार को हुआ।
- राजकीय संप्रेक्षण गृह में सात दिवसीय बाल मेले का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में सात दिवसीय बाल मेले का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि योग विशेषज्ञ डॉ. करुणा तिवारी ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशिष्टता छिपी रहती है। यदि इन्हें उचित प्रशिक्षण मिले तो भविष्य में सुयोग्य नागरिक बन सकते हैं। योग एवं मेडिटेशन न केवल मन को एकाग्र करता है, बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ भी बनाता है।
महिला कल्याण विभाग की ओर से गांधी और शास्त्री जयंती पर सात दिन तक मेला चलेगा। अपर जनपद न्यायाधीश तनु भटनागर ने बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एशियन सहयोगी संस्थान के बच्चों ने स्वागत गीत, देशभक्ति नाटक, गीत एवं योगाभ्यास प्रस्तुत किया। राजकीय संप्रेक्षण गृह के बच्चों ने योगाभ्यास और महात्मा बुद्ध के जीवन चरित्र पर नाटक प्रस्तुत किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकृपाल ने विभिन्न संस्थाओं में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित कला-क्राफ्ट, इलेक्ट्रिकल, संगीत, योग प्रशिक्षण आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। सात दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में मेडिटेशन, खेलकूद, नृत्य, गायन, पेंटिंग प्रतियोगिता, बागवानी के फायदे विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर प्रधान मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य शशिभूषण शुक्ला, मीनाक्षी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी तुहिना दास गुप्ता, बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. सुमन शुक्ला, राजकीय संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक अक्षयवर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed