{"_id":"6385a0185183b944f9355cdd","slug":"ncc-group-gorakhpur-got-second-place-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनसीसी ग्रुप, गोरखपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान, सीएम योगी ने किया उत्साहवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनसीसी ग्रुप, गोरखपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान, सीएम योगी ने किया उत्साहवर्धन
Tue, 29 Nov 2022 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:30 AM IST
सार
एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने कहा के मुख्यमंत्री से मुलाकात और उत्साहवर्धन से हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मुलाकात से सभी कैडेटों का मनोबल ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन
NCC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनसीसी ग्रुप, गोरखपुर को गाजियाबाद में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (इंटर ग्रुप कंपटीशन) में को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इस सफलता को हासिल करने वाले सभी 48 कैडेटों से सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में मिले और उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कैडेटों को उत्तम प्रशिक्षण देने के लिए वहां पर उपस्थित ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत, उप ग्रुप कमांडर कर्नल आरआर चंदेल, 44 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सतीश कुमार कनवर, सूबेदार प्रशान्त सिंह सहित सभी सैन्य अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने कहा के मुख्यमंत्री से मुलाकात और उत्साहवर्धन से हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मुलाकात से सभी कैडेटों का मनोबल ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर रावत ने बताया की इन्हीं 48 कैडेटों में से 11 कैडेटों जिसमें प्रहलाद सिंह, शिव कुमार साहनी, सुन्दरम कुमार द्धिवेदी, हरीश तिवारी, कोशल ओझा, शिवानी यादव, प्रीति यादव, निधी सोनी, सृजल श्रेष्ठा एवं अंशिका पांडेय का चयन अगले वर्ष होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में हुआ है।
गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति को सलामी देंगे कैडेट : कर्नल चंदेल
उप कमांडर कर्नल आरआर चंदेल ने बताया कि इन कैडेटों में से 11 कैडेट गणतंत्र दिवस परेड में महामहिम राष्ट्रपति को सलामी देंगे। यह जानकारी एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के मीडिया प्रभारी मदन मुरारी शुक्ल ने दिया।