फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Naya Savera to be extended in 1.5 Km till Deoria Bypass Rs 35 crore will be spent

Gorakhpur: काम की इस रफ्तार से तो अगले साल ही हो पाएगा रामगढ़ताल किनारे 'नया सवेरा'

Thu, 27 Apr 2023 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Apr 2023 03:05 PM IST
सार

पैडलेगंज से नौकायन तक बने पांच व्यूइंग डेक (दर्शक दीर्घा) की तरह विस्तारीकरण वाले क्षेत्र में भी दो स्थानों पर ऐसी दीर्घा तैयार की जा रही है। नाले का निर्माण और अंडर ग्राउंड केबिल के कार्य में ही अभी दो महीने का समय लग जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Naya Savera to be extended in 1.5 Km till Deoria Bypass Rs 35 crore will be spent
दर्शक दीर्घा की ही तरह निर्माणाधीन नया सवेरा मार्ग पर भी बन रही है दर्शक दीर्घा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल किनारे नया सवेरा के विस्तारीकरण कार्य की मौजूदा रफ्तार से तय समय पर परियोजना का पूरा हो पाना मुमकिन नहीं है। मई 2022 में परियोजना की शुरूआत हुई थी और अक्तूबर 2023 में इसे पूरा करना था। मगर, जल निगम खुद यह स्वीकार कर रहा है कि अभी 50 फीसदी ही कार्य हो सका है। हालांकि विभाग समय पर परियोजना पूरी करने का भी दावा कर रहा है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल किनारे बने नया सवेरा पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल इसके विस्तार का निर्देश दिया था। उनका कहना था कि चिड़ियाघर आने वाले, ताल की खूबसूरती का भी आनंद उठा सकें, इसके लिए नया सवेरा का देवरिया बाईपास तक विस्तार किया जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  85 साल की उम्र में नौजवानों को मात दे रहे शंभूनाथ, एथलीट में जीत चुके हैं गोल्ड मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जल निगम ने सर्वे कराकर करीब 1.5 किमी में नया सवेरा के विस्तार के लिए डीपीआर तैयार किया था जिसे पिछले साल के शुरूआती महीनों में ही शासन से मंजूरी मिल गई। इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

टेंडर आदि की प्रक्रिया के बाद मई में निर्माण कार्य शुरू हुआ, मगर रफ्तार काफी धीमी रही। बारिश के बाद सितंबर-अक्तूबर में काम ने रफ्तार पकड़ी, मगर अभी भी मौके पर 40 से 50 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। विभाग भले ही अक्तूबर में काम पूरा करने का दावा कर रहा है, मगर मौजूदा गति के मुताबिक इस साल इसके पूरा हो पाने की कोई संभावना नहीं है।

Naya Savera to be extended in 1.5 Km till Deoria Bypass Rs 35 crore will be spent
देवरिया बाईपास के पास निर्माणाधीन नया सवेरा के मुख्य द्वार का काम आधा पूरा हो चुका है। - फोटो : अमर उजाला।

बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में मौके पर सीसी नाले का निर्माण होता पाया गया। चिड़ियाघर के पास शौचालय का निर्माण जारी था, तो कुछ कारीगर टाइल्स घिसने में जुटे नजर आए। रेलिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, मगर ताल किनारे सुंदरीकरण का कार्य बाकी है। कई जगहों पर किनारे की तरफ पत्थर लगाए जाने का काम बाकी है। राप्ती किनारे बने गुरु गोरक्षनाथ घाट की ही तरह रामगढ़ताल किनारे विस्तारीकरण वाले क्षेत्र में चार स्थानों पर सीढि़या और गुंबद बनकर तैयार हो गया है।

वहीं, पैडलेगंज से नौकायन तक बने पांच व्यूइंग डेक (दर्शक दीर्घा) की तरह विस्तारीकरण वाले क्षेत्र में भी दो स्थानों पर ऐसी दीर्घा तैयार की जा रही है। नाले का निर्माण और अंडर ग्राउंड केबिल के कार्य में ही अभी दो महीने का समय लग जाने की उम्मीद है। सड़क और अन्य सुंदरीकरण कार्य अभी बाकी है। लाइटिंग का भी काम शुरू नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल

नया सवेरा के दोनों छोर पर मिलेगी टॉयलेट की सुविधा
पहले चरण में बने नया सवेरा के पास जीडीए ने टॉयलेट (शौचालय) की सुविधा उपलब्ध कराई है। वहीं, दूसरे छोर पर विस्तारीकरण का कार्य करा रहे जल निगम की तरफ से भी शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। विस्तारीकरण के बाद नया सवेरा की लंबाई करीब तीन किमी की हो जाएगी।

गौतम बुद्ध द्वार की तरह बन रहा आकर्षक गेट

विस्तारीकरण वाले क्षेत्र में नया सवेरा के दूसरे छोर यानी देवरिया बाईपास रोड के पास पैडलेगंज स्थित गौतम बुद्ध द्वार की ही तरह आकर्षक द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। इस द्वार का करीब 40 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके पिलरों पर नक्काशीदार आकर्षक पत्थर लगाए जा रहे हैं। यहां विशेष लाइटिंग भी की जाएगी।

मौज-मस्ती का मिलेगा पूरा पैकेज
अगले साल तक रामगढ़ताल क्षेत्र में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध रहेंगे। लोग चाहेंगे तो पूरा दिन यहां गुजार सकेंगे। रामगढ़ताल आने वाले लोग नया सवेरा का लुत्फ उठाते हुए चिड़ियाघर तक जा सकेंगे। सर्किट हाउस और बौद्ध संग्रहालय के पास विकसित की जा रही वाटर बॉडी में भी पार्क व फूड जोन आदि का निर्माण हो रहा है। यह काम भी इस साल के आखिरी तक पूरा हो जाएगा।

सिद्धार्थनगर निवासी डॉ नितिन मिश्रा ने कहा कि नया सवेरा के विस्तार के बाद रामगढ़ताल की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। हालांकि, यह काम पिछले साल से ही चल रहा है लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। इस साल पूरा होने की उम्मीद भी कम ही है। इसके बन जाने से लोगों को एक ही जगह पर मनोरंजन का फुल पैकेज मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: कचहरी में मिलती है तारीख पर तारीख: यहां आसान नहीं पैमाइश, पहले पूरी कीजिए फरमाइश

डॉ रामेश्वर प्रसाद दूबे ने कहा कि गोरखपुर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री हमेशा संजीदा रहते हैं। रामगढ़ताल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। यहां लगातार नई-नई परियोजनाएं लाई जा रही हैं। नया सवेरा का विस्तारीकरण हो जाने से रामगढ़ताल की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। ऐसे में इसकी गुणवत्ता के साथ ही निर्माण कार्य की रफ्तार पर भी ध्यान देना जरूरी है।

लोहिया एन्क्लेव अवनीश शुक्ला ने कहा कि पिछले साल से ही नया सवेरा के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते उतने दूरी तक गाड़ियों का संचलन भी बंद कर दिया गया है। एक साल होने जा रहा है मगर अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। इसके बन जाने से रामगढ़ताल घूमने आने वालों को मनोरंजन के और भी विकल्प मिलेगा।

जल निगम परियोजना प्रबंधक रतनसेन सिंह ने कहा कि नया सवेरा के विस्तारीकरण का काम समय पर पूरा हो जाएगा। इसकी नियमित निगरानी की जा रही है। शुरू में काम की रफ्तार थोड़ी सुस्त थी लेकिन इधर तेजी से काम हो रहा है। 50 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। अक्तूबर 2023 काम पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed