फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nautanwa cloth merchant's body found in car on highway

Gorakhpur News: हाईवे किनारे कार में मिला नौतनवां के कपड़ा व्यवसायी का शव

Sat, 14 Mar 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Nautanwa cloth merchant's body found in car on highway
गणेश की मौत पर रोते​ बिलखते परिजन।  
कपड़ों के साथ (मनी एक्सचेंज) भारतीय और नेपाली रुपयों के अदला-बदली का भी काम करते थे गणेश
विज्ञापन

गोरखपुर मार्केटिंग के लिए आए थे गणेश, शव मिलने की सूचना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गोरखपुर/महराजगंज। पीपीगंज थाना क्षेत्र के घहीभारी के पास शुक्रवार सुबह हाईवे किनारे खड़ी आई-20 कार में महाराजगंज के नौतनवां कस्बे के जानकीनगर वार्ड निवासी कपड़ा कारोबारी गणेश जायसवाल (50) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, पुलिस से परिजनों को घटना की सूचना हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
गणेश जायसवाल का अभिषेक इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। उस फर्म के जरिये वह कपड़े का कारोबार करते थे। साथ ही वह (मनी एक्सचेंज) भारतीय और नेपाली रुपयों के अदला-बदली का भी काम करते थे। परिवार में पत्नी माधवी के अलावा एक बेटा अभिषेक (23) और बेटी आंचल जायसवाल (21) हैं। पिता-पुत्र दोनों साथ में कपड़े की दुकान चलाते थे, जबकि उनकी बेटी आंचल दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन में 11:30 बजे पिता घर से दुकान के लिए कपड़ों की खरीदारी करने के लिए गोरखपुर जाने की बात कहकर कार से निकले थे। रात करीब 10 बजे के आसपास फोन पर बात भी हुई थी। बातचीत में उन्होंने गोरखपुर से लौटने की जानकारी दी थी। फोन पर बातचीत के दौरान उनके साथ किसी अन्य व्यक्ति के भी मौजूद होने की हलचल फोन में आ रही थी। शुक्रवार सुबह तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच उनका शव पीपीगंज थानाक्षेत्र में बघहीभारी के पास हाईवे किनारे खड़ी आई-20 कार में मिला। कार का दरवाजा खुला था और चाबी उनकी जेब में थी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की पिछली सीट के बीच में औंधे मुंह पड़ा था शव
ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस को शव कार की पिछली सीट के बीच में औंधे मुंह पड़ा मिला। कार का दरवाजा खुला था और कारोबारी की जेब में कार की चाबी थी। फॉरेंसिक टीम में जब घटना स्थल की जांच पड़ताल शुरू की तो कार के अंदर से शराब की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, बर्गर और प्लास्टिक के गिलास बरामद हुए। जिसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लेते हुए साक्ष्य एकत्रित किए। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने कार में कई जगह फिंगर प्रिंट की जांच की। इससे यह पता चल सके कि कार में कारोबारी के साथ कोई शख्स मौजूद था या नहीं।

घर के बाहर परिचितों और रिश्तेदारों का लगा रहा तांता
कारोबारी की मौत की खबर सुनकर सुबह से ही उनके घर के बाहर जान-पहचान वालों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। घटना के बाद से ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पिता की मौत की खबर सुनकर देर शाम उनकी बेटी भी दिल्ली से घर पहुंच गई।


वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय कार में मृतक के साथ कोई और व्यक्ति मौजूद था या नहीं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed