फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nausad intersection was blocked by keeping dead

Gorakhpur News: नौसड़ चौराहे पर शव रखकर जाम लगाया, पुलिस ने हटाया

Mon, 25 Mar 2024 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nausad intersection was blocked by keeping dead
गीडा के एक शख्स को शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप
विज्ञापन

पड़ोसियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गीडा (गोरखपुर)। क्षेत्र के एकडंगा निवासी राममिलन यादव (55) की मौत से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सोमवार दोपहर में 2:30 बजे नौसड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। शव रखकर जाम लगाने की सूचना पर सीओ गीडा अनुराग सिंह, सीओ खजनी ओंकार दत्त गीडा, सहजनवां पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से तहरीर मांगी, लेकिन वह गिरफ्तारी पर अड़े थे।
आवागमन प्रभावित होता देख पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। शाम में परिजनों ने तहरीर दी है, जिस आधार पर पुलिस पड़ोस के आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राममिलन यादव रविवार सुबह छह बजे के करीब मोबाइल फोन पर एक कॉल आने के बाद घर से निकले थे। इसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटे तो इनकी बेटियों ने फोन मिलाना शुरू किया। तब राममिलन का मोबाइल बंद मिला। बेटियां खोजबीन कर ही रही थीं, तभी दोपहर में दो बजे के लगभग राममिलन शराब के नशे में घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी बेटियों को बुलाकर जबरदस्ती डरा धमका कर शराब में जहर मिलाकर पिलाने वाले चार लोगों का नाम बताए। बेटियों ने बताया कि आरोपियों ने जमीन का बकाया पैसा देने के लिए बुलाया था और फिर जहर देकर हत्या कर दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहरीर मांगी थी, लेकिन परिजन नहीं दिए। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस से शव मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन नौसड़ के पास रुक गए और जाम लगाने लगे। बाद में पुलिस ने सभी को हटाया।


कोट
परिजनों से रविवार को ही तहरीर मांगी गई थी, लेकिन वह नहीं दिए। सोमवार को जाम लगाने की कोशिश की, पुलिस ने समझा कर हटा दिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed