फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nausad Accident in Gorakhpur, Kin take to streets again; administration hands over cheques of 5 lakh each.

नौसड़ हादसा : परिजनों का प्रदर्शन, शव रखकर जाम की सड़क; 5-5 लाख मुआवजा मिलने पर माने

Sat, 13 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 02:40 AM IST
सार

नौसड़ में बृहस्पतिवार शाम विपरीत दिशा से आ रहे पीएसी वाहन की चपेट में आकर अमित निषाद (22) और राज निषाद (17) की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया था। 

विज्ञापन
Nausad Accident in Gorakhpur, Kin take to streets again; administration hands over cheques of 5 lakh each.
अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गीडा क्षेत्र के नौसड़ में पीएसी वाहन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दो युवकों के परिजन शुक्रवार को फिर सड़क पर उतर गए। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर अमरूद मंडी के पास शव रखकर सड़क जाम कर दी। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से पांच-पांच लाख रुपये के चेक मिलने के बाद परिजन शांत हुए। इधर, देर शाम पुलिस ने पीएसी के वाहन चालक सुनील कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। नौसड़ में बृहस्पतिवार शाम विपरीत दिशा से आ रहे पीएसी वाहन की चपेट में आकर अमित निषाद (22) और राज निषाद (17) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया था। सूचना पर कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

शुक्रवार तड़के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। इसके बाद परिजन और पुलिस शव लेकर राजघाट के पास सुबह करीब 10: 45 बजे पहुंचे। इस दौरान परिजन शव को घर ले जाने की जिद पर अड़े रहे, जबकि पुलिस का जोर सीधे राजघाट ले जाकर अंतिम संस्कार पर था।

Nausad Accident in Gorakhpur, Kin take to streets again; administration hands over cheques of 5 lakh each.
शव आने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। संभावित विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कुछ ही देर बाद राज के परिजनों ने अमरूद मंडी के पास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर, अमित के परिजनों ने भी राजघाट पुल की दूसरी ओर सड़क जाम कर दी।

इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति बिगड़ती देख एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, सीओ गीडा योगेंद्र सिंह और सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों ने नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों का अंतिम संस्कार राप्ती नदी के अलग-अलग किनारों पर कराया गया। दोपहर बाद जिला प्रशासन की ओर से दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया, जिसके बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ।

Nausad Accident in Gorakhpur, Kin take to streets again; administration hands over cheques of 5 lakh each.
शव का अंतिम संस्कार करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाहन चालक पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने अमित की मां फूलमती की तहरीर पर पीएसी वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं राज के बड़े भाई दिलीप को सह-वादी बनाया गया है।

सीओ गीडा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर देवरिया के मईल भागलपुर निवासी पीएसी वाहन चालक हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
https://www.amarujala.com/video-shots/short-videos/gorakhpur-bodies-handed-over-to-the-families-of-amit-and-raj-who-lost-their-lives-by-drowning-in-the-rapti-r-2026-06-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed