फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nature has supported, the weather is pleasant, everyone should vote: CM

प्रकृति ने दिया साथ, मौसम सुहाना, सभी करें मतदान : सीएम

Fri, 05 May 2023 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 05 May 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Nature has supported, the weather is pleasant, everyone should vote: CM
प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या में वोट डालने के लिए अपने नाम के सामने हस्ताक्षर करते हुए मुख्य
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रकृति भी साथ दे रही मौसम काफी सुहाना हो गया है। ऐसे में नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास के लिए मतदान के अधिकार को कर्तव्य मानकर सभी को इसका बेहतर प्रयोग करना होगा। बोले- मतदान अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्मार्ट व सेफ सिटी बनने की दिशा में योगदान देना है, तो मतदान जरूर करना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री, बृहस्पतिवार की सुबह मतदान करने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सुबह सात बजे गोरखनाथ मंदिर के समीप स्थित इंग्लिश मीडियम के प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 797 पर सबसे पहले अपना वोट डालने के बाद ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए कहा कि पूरे नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता दो चरणों में भाग लेकर नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बृहस्पतिवार को 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिकाओं व 276 नगर पंचायतों में कुल 7288 बूथों पर मतदान हो रहा है। इसमें 2 करोड़ 40 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

अपने बूथ के पहले मतदाता बनें सीएम योगी
सीएम योगी बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होने से पहले मतदेय स्थल पर पहुंच गए। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने उनके नाम की पर्ची देखी। क्रमांक मिलाया, उंगली पर स्याही लगाई, फिर सीएम ने मतदान किया। अपने बूथ पर पहला वोट उन्हीं का पड़ा। लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में भी सीएम अपने बूथ के पहले वोटर बने थे। मतदान के बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और जलपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed