फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Tourism Day Now Gorakshanagari becoming a city of tourist places

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: अब पर्यटन स्थलों की नगरी बन रही गोरक्षनगरी, नक्शे पर उभरे ये स्थल

Wed, 25 Jan 2023 01:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Jan 2023 01:59 PM IST
सार

पर्यटन विभाग ने 50 से अधिक योजनाओं पर काम कर पर्यटकों को आकर्षित करने का काम किया है। पर्यटन की आगे की योजनाओं में हैंगिंग रेस्टोरेंट, रामगढ़ताल में देश के सबसे ऊंचे फाउंटेन, चिलुआताल का कायाकल्प, कुसम्ही जंगल इको पार्क सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
National Tourism Day Now Gorakshanagari becoming a city of tourist places
गोरक्षनगरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल में गोरक्षनगरी के पहचान अब पर्यटन स्थलों के शहर के रूप में होने लगी है। पहले जहां पर्यटन के नाम पर गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, तरकुलहा माता मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर, रेल म्यूजियम आदि स्थल ही थे, वहीं अब रामगढ़ताल सहित दर्जनों पर्यटन स्थल विकसित हो गए हैं जहां लोग घूमना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


 पिछले सवा पांच वर्षों में पर्यटन विकास को पंख लग गए हैं। पर्यटन विभाग ने 50 से अधिक योजनाओं पर काम कर पर्यटकों को आकर्षित करने का काम किया है। पर्यटन की आगे की योजनाओं में हैंगिंग रेस्टोरेंट, रामगढ़ताल में देश के सबसे ऊंचे फाउंटेन, चिलुआताल का कायाकल्प, कुसम्ही जंगल इको पार्क सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसके साथ ही रामगढ़ताल वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अप्रैल में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है।
विज्ञापन


पर्यटन के नक्शे पर उभरे ये स्थल
गोरखनाथ मंदिर में साउंड एंड लाइट शो, राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक, चौरीचौरा शहीद स्मारक, डोहरिया कला स्मारक, भरोहिया शिव स्थल, सूर्यकुंड धाम, मुंजेश्वरनाथ मंदिर, मोहद्दीपुर व जटाशंकर गुरुद्वारा, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मानसरोवर मंदिर, मानसरोवर रामलीला मैदान, कबीर धूनी, गोरख तलैया, रामलीला मैदान बर्डघाट, रामगढ़ताल लाइट एंड साउंड शो आदि स्थल पर्यटन के नक्शे पर उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में गोरखपुर तेजी से उभरा है। शहर को पर्यटन स्थलों के शहर के रूप में पहचान मिल चुकी है। यहां पर्यटन की संभावनाओं को जमीन पर उतारने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed