{"_id":"6049abf18ebc3e8d2901cda0","slug":"national-spokesperson-of-bharatiya-kisan-union-rakesh-tikait-visit-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले टिकैत: किसान तैयार रखें अपना ट्रैक्टर, एक कॉल पर कहीं भी पहुंचना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले टिकैत: किसान तैयार रखें अपना ट्रैक्टर, एक कॉल पर कहीं भी पहुंचना पड़ेगा
Thu, 11 Mar 2021 11:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:04 AM IST
सार
- बोले-आधा-एक महीना या सर्दी तक हल हो जाएगा किसानों का मामला, तब तक जारी रहेगा आंदोलन
- देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू होना चाहिए, गन्ना मूल्य का भी भुगतान करे सरकार
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आधे-एक महीने या सर्दी तक किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यूपी समेत पूरे देश के किसानों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपना ट्रैक्टर ठीक रखें। एक कॉल पर जहां बुलाया जाए वहां पहुंचने को तैयार रहें।
विज्ञापन
राकेश टिकैत बुधवार को बलिया में रैली से लौटने के दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू होना चाहिए। गेहूं, धान व अन्य फसलें एमएसपी से नीचे नहीं बेची जानी चाहिए। सरकार किसानों के गन्ना मूल्य का भी जल्द भुगतान करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस होने चाहिए। इसे लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। पांच लाख किसानों ने राजधानी को घेर रखा है। वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। टिकैत का गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। काफी देर तक स्टेशन पर नारेबाजी होती रही।
विज्ञापन
टिकैत के साथ भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश ओझा, जिलाध्यक्ष विनय कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। टिकैत बलिया से सड़क मार्ग से करीब सात बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां से ट्रेन से दिल्ली के लिए चले गए।