फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Spokesperson of Bharatiya Kisan Union Rakesh Tikait visit Gorakhpur

UP News: गोरखपुर में बोले टिकैत, देश भाषण से नहीं, संविधान से चलता है

Wed, 08 Jun 2022 10:18 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Jun 2022 10:18 AM IST
सार

टिकैत ने कहा कि किसान दिवस सरकार की गलत नीतियों से बंद हो गया है। प्रत्येक महीने के तीसरे बुधवार को फिर से संगठित होकर किसान दिवस मनाएं। तहसील स्तरीय अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाएं। जब तक किसानों के हक की बात न सुनी जाए, तब तक प्रयास करते रहें। अधिकारी सरकारी मुलाजिम होते हैं। जैसा सरकार निर्देश देती है, वैसे ही योजनाओं को क्रियान्वित करते हैं।

विज्ञापन
National Spokesperson of Bharatiya Kisan Union Rakesh Tikait visit Gorakhpur
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन( भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। गोरखपुर आए टिकैत ने कहा कि देश संविधान से चलता है। किसी के भाषण से नहीं । देश में रोजगार का संकट है। सभी धर्मों को बराबर का हक मिलना चाहिए। भाजपा अब हिंदुओं की नई पहचान बना रही।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को गोरखपुर आए और सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि भारतीय किसान यूनियन का धार्मिक, राजनीति और जातिगत राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। यह संगठन किसान हित में काम करता है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान और उन्हें पार्टी से निकालने के सवाल पर कहा कि भाजपा अपनी गलती मान लें, तो अच्छा है। कहा कि, किसान, मजदूर और जरूरतमंद देश के अभिन्न अंग हैं। सरकार का दावा है कि इन वर्गों के लिए बड़ी योजनाएं आई हैं। अगर ऐसा है तो कागज दिखाए जाने चाहिए। बताया जाना चाहिए कि वास्तव में कितने लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकैत ने सवाल किया कि क्या सभी हिंदुओं ने सेंधा नमक खाना बंद कर दिया? आखिर उपवास में सभी लोग पाकिस्तान से आने वाला सेंधा नमक ही खाते हैं।  उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तरह राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहेगा। किसी भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता की गाड़ी पर किसी पार्टी का झंडा नहीं रहेगा।

 

फिर मनाएं किसान दिवस
टिकैत ने कहा कि किसान दिवस सरकार की गलत नीतियों से बंद हो गया है। प्रत्येक महीने के तीसरे बुधवार को फिर से संगठित होकर किसान दिवस मनाएं। तहसील स्तरीय अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाएं। जब तक किसानों के हक की बात न सुनी जाए, तब तक प्रयास करते रहें। अधिकारी सरकारी मुलाजिम होते हैं। जैसा सरकार निर्देश देती है, वैसे ही योजनाओं को क्रियान्वित करते हैं।

संगठन को और मजबूत बनाएं
टिकैत ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाना है। युवा इकाई को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई जानी चाहिए। अब किसानों के मुद्दों पर ही बात होगी। हर किसान के मुद्दे जानें, फिर जिला मुख्यालय पर बैठक करके ब्लॉकवार जिम्मेदारी तय करें। किसान की समस्या का समाधान कराएं। हर बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें। एक बार बैठक में जो कार्यकर्ता आएं, वह अगली बार नए कार्यकर्ता को लेकर आएं। हर कार्यकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर नोट किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed