फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Minister Vijaya said stop making false promises Priyanka in BJP Mahila Morcha Kamal Shakti dialogue

गोरखपुर: कमल शक्ति संवाद में बोलीं राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर, झूठा वादा करना बंद करें प्रियंका

Fri, 26 Nov 2021 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Nov 2021 02:36 PM IST
सार

विजया रहाटकर ने कहा कि प्रियंका यूपी में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने का झूठा वादा कर रही हैं लेकिन यह भूल गई हैं कि राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है।

विज्ञापन
National Minister Vijaya said stop making false promises Priyanka in BJP Mahila Morcha Kamal Shakti dialogue
राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला और कहा कि महिलाओं को झूठा सपना दिखाना बंद करें। यूपी की महिलाएं कांग्रेस नेता को कभी माफ नहीं करेंगी।
विज्ञापन


विजया रहाटकर ने कहा कि प्रियंका यूपी में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने का झूठा वादा कर रही हैं लेकिन यह भूल गई हैं कि राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। पहले दोनों राज्यों में महिला आरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए, फिर कोई वादा करना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर, संगीता यादव, प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य व प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने गुरुवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कमल शक्ति संवाद व महिला प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि चुनिंदा घटनाओं को लेकर यूपी को साजिशन बदनाम किया गया लेकिन सच यह है कि यूपी में महिला अपराधों में कमी आई है। महिला अपराध के मामले में यूपी का राष्ट्रीय आंकड़ा औसत से भी कम है। सजा दिलाने के मामले में यूपी सबसे आगे है। अब महिलाएं सुरक्षित हैं।

प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के केंद्र में महिलाएं प्रमुख हैं। महिला हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उज्ज्वला योजना का सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को मिला है। आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं भाजपा को समर्थन देंगी। राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। कार्यक्रम की संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने कविता सुनाकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है।

इनकी रही मौजूदगी
प्रदेश महामंत्री डॉ ममता पांडेय, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, निर्मला द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, रानी मिश्रा, सुनीता गुप्ता, रत्नेश मौर्या, मीनू गोयल, नेहा मणि आर्य, सुनीता पासवान, अर्चना सिंह, मनोरमा, कुमकुम सिंह, निहारिका त्रिपाठी, शकुंतला, सिद्धि गुप्ता, शीला चौहान, ऊषा चौहान, डॉ रागिनी पांडेय, शुभद्रा नन्द गुप्ता, विद्योतमा सिंह।


इनको मिला सम्मान
प्रो उमा श्रीवास्तव, ऊषा दास, सुनिशा श्रीवास्तव, डॉ प्रमिला पोद्दार, गुंजन श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, सुप्रिया द्विवेदी, डॉ फरिदा सिद्दीकी व सिस्टर टेरेसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed