फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Male and Female Volleyball Competition organised in gagaha gorakhpur

वॉलीबॉल प्रतियोगिता: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पंजाब पुलिस और इंडियन रेलवे ने जीता मुकाबला

Fri, 28 Feb 2020 08:53 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
National Male and Female Volleyball Competition organised in gagaha gorakhpur
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिला खिलाड़ी और वहां मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में हो रही 62 वीं बाबा शक्ति सिंह स्मारक राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल चार स्पर्धाएं हुईं। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल से अपनी टीम को जिताया और अगले दौर में प्रवेश किए।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहला मैच पंजाब पुलिस तथा एसएसबी लखनऊ के बीच खेला गया। मैच में पंजाब पुलिस ने लगातार दो सेटों 25-21, 25-11 से मुकाबला जीत लिया। तीसरे सेट में एसएसबी के राकेश व लविश की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 25-21 से जिताया पर चौथे सेट में पंजाब पुलिस के गुरिंदर सिंह व रंजीत सिंह के शानदार खेल की बदौलत 25-20 से इसे अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच इंडियन रेलवे और गुजरात स्टेट में हुआ। जिसमें इंडियन रेलवे ने आसानी से लगातार तीनों ही सेटों को 25 -18, 25-15, 25-17 से जीत लिया। तीसरा मैच एनई रेलवे और नार्दन रेलवे के बीच खेला गया जिसमें कांटे की टक्कर हुई। पहला सेट एनई रेलवे ने 25-16 से जीता तो दूसरा व तीसरा सेट नार्दन रेलवे ने 25-19, 25-18 से जीत कर बढ़त बना ली। वापसी करते हुए रेलवे ने चौथा व पांचवां सेट 25 -21, 15-11 से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा व आखिरी मैच महिला वर्ग में इंडियन रेलवे और मुंबई के बीच खेला गया। जिसमें पहला व दूसरा सेट इंडियन रेलवे ने 25-14, 25-19 से जीत लिया। तीसरे सेट में मुंबई की रूखसाना खातून, अश्विनी व चेतना की तिकड़ी ने अच्छे तालमेल की बदौलत इस सेट को 25 - 22 से जीत लिया। चौथा सेट निर्णायक साबित हुआ। इंडियन रेलवे की निर्मल व देविका की जोड़ी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 26-24 से विजय दिलाकर मैच को 3-1 से अपने टीम के नाम कर दिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी अटल सिंह एवं जेपी आईटीआई गगहा के प्रबंधक रितेश सिंह ने किया। उद्घोषक रणजीत सिंह राज, सरितेश मिश्र तथा सादिक अली रहे। समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप सिंह बबलू व आयोजन सचिव सुधीर सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जयवीर सिंह, शत्रुजीत सिंह, अनिल सिंह, टिंकू सिंह, केडी भट्ट, रणजीत शाही, संजीव सिंह, कमांडो संतोष सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed